-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- American Presidential Elections Donald Trump On Kamala Harris Height
ट्रंप दिखा रहे अपनी शान, लंबू होने का अभिमान
- Written By: मृणाल पाठक
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की ओर से कमला हैरिस उम्मीदवार हैं। चुनाव से पहले मंगलवार को दोनों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। जहां कद की काठी की बातें होने लगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 6 फुट 3 इंच के कद की अहमियत जताते हुए कहा कि प्रेसीडेंट को कद्दावर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस सिर्फ 5 फुट 4 इंच की हैं जिनसे वह लगभग 1 फुट ऊंचे हैं। इस पर हमारे 'निशानेबाज' क्या कुछ कहतें हैं आर्टिकल में पढ़ लीजिए।

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब ऊंचाई का मुद्दा सामने आ गया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 6 फुट 3 इंच के कद की अहमियत जताते हुए कहा कि प्रेसीडेंट को कद्दावर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस सिर्फ 5 फुट 4 इंच की हैं जिनसे वह लगभग 1 फुट ऊंचे हैं। भाषण देते समय हैरिस को किसी स्टूल या डिब्बे पर खड़ा होना पड़ता है। जो ऊंचा नेता होता है, वह अलग ही नजर आता है।’’
हमने कहा, ‘‘ट्रंप बौद्धिक या राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की बजाय शारीरिक या फिजिकल मुद्दे उठाते हैं। वह पहले भी कमला हैरिस के जमैकन और भारतीय मूल की बात रख चुके हैं। उन्हें अपने गोरे और ऊंचे-पूरे होने का घमंड है। ट्रंप को यह मोटी बात समझनी चाहिए कि महिलाओं की हाइट आमतौर पर पुरुषों से कम होती है। वैसे अमेरिका में महिलाएं 5 फुट 8 इंच के आसपास ऊंची होती हैं। यह अच्छे खानपान या न्यूट्रीशन का असर है। हैरिस भी औसत ऊंचाई की हैं जिन्हें नाटी नहीं कहा जा सकता।’’
यह भी पढ़ें- जब किस्मत कर दे बुरा हाल, नेता की मंजिल जेल या अस्पताल
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Explainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
पड़ोसी ने कहा, ‘‘ट्रंप का तर्क माना जाए तो हमारे देश में भी 6 फुट 2 इंच के अमिताभ बच्चन को, महाभारत सीरियल में भीम की भूमिका निभानेवाले 6 फुट 6 इंच के प्रवीण कुमार या 7 फुट के पहलवान दि ग्रेट खली को नेता बनना चाहिए। हाइट का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। महान योद्धा नेपोलियन बोनापार्ट नाटा था। सोवियत संघ के दबंग नेता रहे निकिता क्रूश्चेव की हाइट भी कम थी। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नेतृत्व में 1965 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी।”
पड़ोसी ने कहा, ‘‘शास्त्रीजी का शारीरिक कद छोटा था लेकिन उनके बारे में मराठी में कहा गया था- मूर्ति लहान, कीर्ति महान! इंदिरा गांधी भी औसत ऊंचाई की थीं जिनके नेतृत्व में बांग्लादेश युद्ध जीत कर इतिहास रचा गया। शारीरिक नहीं बल्कि व्यक्तित्व की ऊंचाई महत्व रखती है। ट्रंप 78 वर्ष के हैं जबकि कमला हैरिस यंग हैं। ऊंचाई को लेकर कहा गया है- बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं, फल लागें अति दूर!”
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
American presidential elections donald trump on kamala harris height
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: एक गैरेज से 12 लाख करोड़ की टेक कंपनी तक का सफर, शिव नादर ने कैसे खड़ा कर दिया HCL का साम्राज्य
Jul 14, 2026 | 07:58 AMNavabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
Jul 14, 2026 | 07:53 AMCancer New Moon 2026: कर्क अमावस्या इन 3 राशियों के जीवन में ला सकती है बड़े बदलाव, भावनाओं पर रहेगा गहरा असर
Jul 14, 2026 | 07:51 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम को मनाने में जुटी BJP, लेकिन समर्थकों पर FIR से सवाल, क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?
Jul 14, 2026 | 07:45 AMनागपुर: मानकापुर मर्डर मिस्ट्री में उलटफेर; जिस दामाद ने कबूला था कत्ल, CCTV फुटेज ने उसे बेगुनाह साबित किया
Jul 14, 2026 | 07:40 AMKidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
Jul 14, 2026 | 07:37 AMHanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Jul 14, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














