10 अक्टूबर को जन्मी थी भारतीय फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री रेखा
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: आज 10 अक्टूबर के दिन देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई है। जी हां आज ही के दिन 1954 में भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ था। 1893 में पहली कार नंबर प्लेट फ्रांस के पेरिस में देखी गई। 1910 में वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में पहला अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन आयोजित हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 – फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2000 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
2001 – बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 – भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
