6 अक्टूबर का इतिहास: जब मूक सिनेमा ने सीखा बोलना, द जैज सिंगर से आलम आरा तक की कहानी

First Talkie Film: 6 अक्टूबर 1927 को ‘द जैज सिंगर’ के साथ अमेरिकी सिनेमा में बोलती फिल्मों का दौर शुरू हुआ। वहीं 1931 में ‘आलम आरा’ ने भारतीय सिनेमा को आवाज दी। जानें दोनों फिल्मों की कहानी।
Jazz Singer Alam Ara History
द जैज सिंगर, आलम आराफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Jazz Singer Alam Ara History: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के मूक सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म 'द जैज सिंगर' का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ।

सिनेमा की बात हो तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज हुई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1957 : सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादात की हत्या कर दी गई। उन्होंने इजराइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप का झटका था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा, क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

Jazz Singer Alam Ara History
World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

2006 : संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007 : जेसन लुईस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

2007 : परवेज मुशर्रफ एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित।

2007 : कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2010 : दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता।

Jazz Singer Alam Ara History
'मुझे कोई दिलचस्पी नहीं...' ईरान जंग के बीच नोबेल शांति पुरस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

2011 : तुहोकू भूकंप और सुनामी के बाद क्षतिग्रस्त हुए जापानी संयंत्रों में सामान्य कामकाज दोबारा शुरू हुआ।

2023: ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए नरगिस मोहम्मदी को 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

2024: गाजा पट्टी की एक मस्जिद पर इजराइली हवाई हमले में 19 लोगों की मौत।

2025: सेबेस्तियन लेकोर्नू ने फ्रांस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com