31 अक्टूबर का इतिहास: इसी दिन हुई थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या

Indira Gandhi Death Anniversary: 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। जानें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर और इस ऐतिहासिक घटना के बारे में।
Indira Gandhi Life and Assassination History
इंदिरा गांधी पुण्यतिथिफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

  • इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहीं।

  • 1980 में चौथी बार प्रधानमंत्री बनीं और पद पर रहते हुए उनकी हत्या हुई।

Indira Gandhi Life and Assassination History: भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में फिर इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1875 : वल्लभभाई पटेल का जन्म।

1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरुआती सत्र बम्बई में आयोजित।

1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।

Indira Gandhi Life and Assassination History
राहुल गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, किया सादर नमन

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।

1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या की।

1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।

Indira Gandhi Life and Assassination History
WTC 2027: दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल, WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पहुंची टीम, देखें लिस्ट

2003 : मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।

2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।

2022 : चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया।

2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता नगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन का संचालन।

2025: महाराजा चार्ल्स के भाई एंड्रयू ने राजकुमार की उपाधि गंवाई।

(इजेंसी इनपुट के साथ)