19 जून का इतिहास: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची और राहुल गांधी का हुआ था जन्म

19 June History: आज ही के दिन भारतीय राजनीति के प्रमुख चेहरे राहुल गांधी और म्यांमार में लोकतंत्र की आवाज बनीं आंग सान सू ची का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं 19 जून का इतिहास पूरा।
Historical Events Of 19 June aung san suu kyi and rahul gandhi birthday
आंग सान सू ची व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Historical Events Of 19 June: इतिहास में 19 जून का दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हालांकि, अपने-अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनों के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई वर्ष तक संघर्षरत और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून को ही हुआ था।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ था। म्यांमा की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में हत्या कर दी गयी थी। सू ची ने म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया।

देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का ब्योरा

1862 : अमेरिका में गुलामी पर रोक लगाई गई।

1910 : वाशिंगटन में पहला 'फादर्स डे' मनाया गया।

1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।

1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।

1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

2005: फोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

2014 : पिता राजा जुआन कार्लोस के त्यागपत्र के बाद फेलिप-षष्ठम स्पेन की गद्दी पर बैठे।

2022 : कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति निर्वाचित, एम-19 गुरिल्ला आंदोलन के पूर्व सदस्य गुस्तावो पेट्रो को मिली जीत।

2024: सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com