-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Weapon Worship Done In India
भारत में क्यों की जाती है शस्त्र पूजा, जानिए भारतीय सेना के लिए क्यों है इसका बड़ा महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में शस्त्र पूजा का बड़ा महत्व है। आपको बता दें, शस्त्र पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मबल, मनोबल और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

शस्त्र पूजा की परंपरा(सौ.सोशल मीडिया)
Shastra Puja Significance : सनातन धर्म में अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विशेष महत्व है। अस्त्र-शस्त्र की पूजा रामायण और महाभारत काल से चल रही है। आपको बता दें, शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति और सैन्य परंपरा का एक अभिन्न अंग है।
यह हमें याद दिलाता है कि शक्ति का उपयोग हमेशा न्याय और धर्म की रक्षा के लिए होना चाहिए। भारतीय सेना द्वारा इस परंपरा का निर्वाह करना न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखता है, बल्कि यह हमारे सैनिकों के मनोबल को भी बढ़ाता है। ऐसे में आइए जानते है आखिर हमारे सेना युद्ध में जाने से पहले शस्त्र पूजा क्यों करते है?
प्राचीनकाल से चली आ रही है शस्त्र पूजा की परंपरा
सम्बंधित ख़बरें
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
आपको बता दें, दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है। प्राचीन समय में राजा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए इस दिन शस्त्र पूजा किया करते थे।
साथ ही अपने शत्रुओं से लड़ने के लिए शस्त्रों का चुनाव भी किया करते थे। 9 दिन तक देवी की शक्तियों की उपासना करने के बाद दसवें दिन जीवन के हर क्षेत्र में विजय की कामना करते हैं माता चंद्रिका का स्मरण करते हुए शस्त्र पूजन करना चाहिए। विजयादशमी पर मां भवानी और माता काली की पूजा करने के साथ साथ शस्त्र पूजन करने की पंरपरा है।
क्यों करती है भारतीय सेना भी शस्त्र पूजा
भारतीय सेना भी हर साल दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करती है। इस पूजा में सबसे पहले मां दुर्गा की दोनो योगनियां जया और विजया की पूजा होती है फिर अस्त्र-शस्त्रों को पूजा जाता है। इस पूजा का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा में देवी का आशीर्वाद प्राप्त करना है। मान्यताओं के अनुसार रामायण काल से ही शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है। भगवान राम ने भी रावण से युद्ध करने से पहले शस्त्र पूजा की थी।
क्या होती है शस्त्र पूजा
शस्त्र पूजा का अर्थ है अपने हथियारों और औजारों की पूजा करना है। यह सदियों पुरानी परंपरा है, जहां योद्धा और सैनिक अपने अस्त्र-शस्त्रों की कुशलता और सफलता के लिए प्रार्थना करते है। यह केवल भौतिक हथियारों की पूजा नहीं है, बल्कि उन मूल्यों और शक्तियों का सम्मान करना भी है जो इन हथियारों का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसे शक्ति, साहस और कर्तव्य ।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
शस्त्र पूजा का महत्व
हिन्दू धर्म में शस्त्र पूजा का बड़ा महत्व है। आपको बता दें, शस्त्र पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मबल, मनोबल और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि शक्ति का प्रयोग धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए किया जाना चाहिए।
भारतीय सेना द्वारा हर साल इस परंपरा का पालन करना न केवल सैन्य अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि यह देशवासियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित रहने की सीख देता है।
Why is weapon worship done in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
Jul 14, 2026 | 04:57 PMUP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू
Jul 14, 2026 | 04:56 PMबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप; घायल हुआ किसान
Jul 14, 2026 | 04:52 PMGondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
Jul 14, 2026 | 04:47 PMनागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
Jul 14, 2026 | 04:46 PMरणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत
Jul 14, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














