Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत में क्यों मनाया जाता है कार्तिगई दीपम? जानें धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Karthigai Deepam Traditions: दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला कार्तिगई दीपम भगवान शिव के अग्नि स्वरूप से जुड़ा पर्व है। जानिए इसकी पौराणिक कथा, महादीपम की परंपरा और धार्मिक महत्व।
Karthigai Deepam Religious Importance
कार्तिगई दीपम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Karthigai Deepam Religious Importance: दक्षिण भारत में कई ऐसे पारंपरिक तीज -त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका संबंध देवी-देवताओं की पूजा और प्राचीन धार्मिक मान्यताओं से है। इन्हीं में एक खास पर्व कार्तिगई दीपम भी है। यह मुख्य रूप से तमिलनाडु में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिगई दीपम 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है।

इस दिन घरों, मंदिरों और गलियों को मिट्टी के दीपकों से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान शिव के अग्नि स्वरूप और भगवान कार्तिकेय से जुड़ा हुआ है।

क्या है कार्तिगई दीपम और क्यों मनाते हैं?

कार्तिगई दीपम को तमिल संस्कृति का प्राचीन दीपोत्सव माना जाता है। तमिल पंचांग के कार्तिगई महीने में आने वाला यह पर्व प्रकाश और भक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने घरों के प्रवेश द्वार, आंगन और मंदिरों में मिट्टी के दीपक जलाते हैं। मान्यता है कि दीप जलाना अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान और सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रतीक है।

Karthigai Deepam Religious Importance
क्यों किया जाता है चौमासी प्रतिक्रमण? जानिए इसका धार्मिक महत्व और इस दिन से जुड़ी खास परंपरा

भगवान शिव के अग्नि स्तंभ से जुड़ी है पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ। तब भगवान शिव ने दोनों के सामने अनंत अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट होकर अपनी दिव्य शक्ति का परिचय दिया।

कहा जाता है कि भगवान विष्णु और ब्रह्मा इस अग्नि स्तंभ का आदि और अंत नहीं खोज पाए। इसी मान्यता को कार्तिगई दीपम से जोड़कर देखा जाता है। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अरुणाचल पर्वत पर महादीप जलाने की परंपरा भी इसी कथा से जुड़ी है।

तिरुवन्नामलाई में क्यों खास होता है महादीपम?

कार्तिगई दीपम के अवसर पर तिरुवन्नामलाई स्थित अरुणाचलेश्वर मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं। यहां अरुणाचल पर्वत की चोटी पर विशाल महादीप जलाया जाता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह दीप भगवान शिव के ज्योति स्वरूप के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष माध्यम माना जाता है।

घरों में दीप जलाने की क्या है परंपरा?

इस दिन तमिल परिवार अपने घरों की साफ-सफाई करके प्रवेश द्वार पर कोलम यानी पारंपरिक रंगोली बनाते हैं। इसके बाद मिट्टी के छोटे-छोटे दीपक जलाकर घर को रोशन किया जाता है। कई परिवार भगवान शिव और भगवान मुरुगन की पूजा भी करते हैं।

कार्तिगई दीपम का धार्मिक संदेश

कार्तिगई दीपम केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, ज्ञान और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने और अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Karthigai Deepam Religious Importance
Satya Sai Baba Birth Anniversary 2026: जानें सत्य साईं बाबा का जीवन परिचय, प्रमुख उपदेश और आध्यात्मिक महत्व