Akshaya Tritiya 2025: आखिर शादी के लिए अक्षय तृतीया को क्यों मानते हैं शुभ, जानिए इसके पीछे की वजह

अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल 2025 को पड़ रही है। इस दिन विवाह के लिए सबसे खास दिनों में से एक मानते है। अक्षय तृतीया को शुभ दिन मानते हुए नए काम की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन, बही खाता आदि की खरीदी भी की जाती है।
अक्षय तृतीया पर शादी करना क्यों होता है शुभ
अक्षय तृतीया पर शादी करना क्यों होता है शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akshaya Tritiya 2025: शादियों का सीजन चल रहा है इस सीजन में हर कोई कुंडली मिलान के साथ शादी की तारीख पंचाग वगैरह देखकर निकालते है। यहां पर अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल 2025 को पड़ रही है इस दिन विवाह के लिए सबसे खास दिनों में से एक मानते है। इसके अलावा अक्षय तृतीया को शुभ दिन मानते हुए नए काम की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन, बही खाता आदि की खरीदी भी की जाती है।

आखिर अक्षय तृतीया पर विवाह करना क्यों शुभ माना जाता है इसके पीछे कौन सा कारण छिपा है चलिए जानते हैं।

आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। इस दिन सामूहिक विवाह भी कराए जाते हैं।

शादी के लिए क्यों शुभ है अक्षय तृतीया का दिन

यहां पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जो लोग भी विवाह के बंधन में बंधते हैं। उन्हें जीवन भर साथ रहने का वरदान मिलता है। वहीं पर पति-पत्नी के बीच प्रेमभाव बना रहता है। दंपति किसी विवाद के शिकार नहीं होते है। कहते हैं कि, इस दिन के शुभ होने का कारण सूर्य और चंद्रमा के सबसे उच्चवल चरण में होने से होता है। अक्षय तृतीया के मौके पर किसी प्रकार के मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है..अबूझ का मतलब है कि बिना मुहूर्त निकाले भी इस दिन शादी कर सकते हैं।

जिन लोगों की कुंडली नहीं मिलती है, लेकिन विवाह करना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन विवाह करें। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर विवाह करके बेमेल कुंडली के सभी नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा पा सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर शीघ्र विवाह के लिए अपनाएं ये उपाय

आप अगर विवाह जल्दी नहीं होने की समस्या से परेशान है तो इसके लिए आप अक्षय तृतीया के दिन उपाय खोज सकते है...

  • भगवान शिव और माता पार्वती का रुद्राभिषेक करें।
  • शिवालय में मिट्टी का घड़ा दान करें।
  • अपने हाथों में एक नारियल लें।
  • अपने इष्ट देवता को ध्यान में रखते हुए अपना नाम और गोत्र बोलें और पवित्र बरगद के पेड़ के चारों ओर सात चक्कर लगाएं।
  • फिर, अपने विवाह में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल को उस पेड़ के नीचे छोड़ दें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com