Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर क्यों नहीं रखते हैं पैर, जानिए क्या है रहस्य

कहते हैं कि जो भी भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद इस तीसरी सीढ़ी पर पैर रखता है, उसके सारे पाप जरूर धुल जाते हैं, लेकिन उसे यमलोक, अर्थात मृत्यु लोक जाना पड़ता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jun 23, 2025 | 08:59 PM

क्या है तीसरी सीढ़ी का रहस्य (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भगवान जगन्नाथ को समर्पित रथयात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। यह उत्सव इस बार 27 जून को मनाया जाएगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को खींचा जाएगा।

पिछले साल की तरह इस बार की रथयात्रा भी भव्य होने वाली है। रथयात्रा के लिए जहां पर रथ बनकर तैयार हो गए है वहीं पर अन्य तैयारियां भी अभी चल रही है। हर साल आयोजित होने वाली रथयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है सभी रथयात्रा में शामिल होकर रथ खींचते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरी का जगन्नाथ मंदिर न केवल अपनी धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके साथ जुड़े अनेक रहस्य भी लोगों को आश्चर्यचकित करते हैं। मंदिर की संरचना, इसकी परंपराएं और विशेष नियम जैसे तीसरी सीढ़ी पर पैर न रखने की परंपरा इसे और भी रहस्यमयी बनाते हैं।

श्रद्धालुओं में इन रहस्यों को जानने की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है, जिससे यह मंदिर आस्था के साथ-साथ जिज्ञासा का भी केंद्र बना हुआ है। इस रहस्य का सीधा संबंध यमराज से माना जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्या है जगन्नाथ पुरी आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से जगन्नाथ रथ यात्रा भारत की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक है। पुराणों में जगन्नाथ धाम की बड़ी महिमा है, इसे धरती का बैकुंठ भी कहा गया है और पुरी को पुरुषोत्तम पुरी भी कहा जाता है। यह हिंदू धर्म के पवित्र चार धाम बद्रीनाथ, द्वारिका, रामेश्वरम और जगन्नाथ पुरी में से एक है।

ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान श्रीहरि का वास है। भक्तों की यह आस्था है कि इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मुक्ति मिलती है। इसलिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन को अत्यंत पवित्र और फलदायक माना जाता है। आषाढ़ महीने में निकलने वाली रथ यात्रा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें श्रद्धालु न केवल भगवान की भव्य झांकी देखते हैं, बल्कि पापों से मुक्ति पाने की कामना भी करते हैं। ऐसा विश्वास है कि इस मंदिर के अंदर से होकर गुजरने से और भगवान के सामने आने से जीवन के सारे दुख और बाधाएं दूर हो जाती हैं।

क्या है तीसरी सीढ़ी का रहस्य

जानकारों का मानना है कि, जगन्नाथ मंदिर की कुल 22 सीढ़ियां हैं जिनमें तीसरी सीढ़ी को विशेष पवित्रता प्राप्त है और इसे ‘यम शिला’ कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार यमराज भगवान जगन्नाथ से मिलने आए।

यमराज ने बताया कि इस मंदिर में दर्शन करने वाले को यमलोक नहीं जाना पड़ता। तब भगवान जगन्नाथ ने यमराज के लिए तीसरी सीढ़ी को उनका विशेष स्थान देते हुए इसे यम शिला घोषित किया।

क्या है तीसरी सीढ़ी पर पैर न रखने का नियम

कहते हैं कि जो भी भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद इस तीसरी सीढ़ी पर पैर रखता है, उसके सारे पाप जरूर धुल जाते हैं, लेकिन उसे यमलोक, अर्थात मृत्यु लोक जाना पड़ता है। इसलिए मंदिर में यह नियम बना कि किसी भी श्रद्धालु या पुजारी को तीसरी सीढ़ी पर पैर नहीं रखना चाहिए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले जान लें ये बातें, क्या हैं नियम और किन बातों का रहे ध्यान

यह नियम भक्तों की रक्षा और उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए बनाया गया है। तीसरी सीढ़ी को यमराज से जोड़ने की यह कथा मंदिर की पवित्रता और रहस्यमयता को बढ़ाती है। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था और गहरा होती है।

यह नियम केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं का भी हिस्सा बन गया है। हर भक्त इसे सम्मान के साथ मानता है और मंदिर के नियमों का पालन करता है।

Why do we not step on the third step of the jagannath temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Jagannath Temple
  • Lord Vishnu
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

किसी को भी अपना मत बनाओ, श्री प्रेमानंद जी महाराज का अमूल्य उपदेश, जो तोड़ता है अहंकार की जंजीर

2

महाभारत में अर्जुन की पत्नियाँ: द्रौपदी के अलावा किन-किन से जुड़ा था वीर धनुर्धर का जीवन?

3

रामायण से जुड़े पवित्र स्थल जो हर श्रद्धालु को एक बार जरूर देखने चाहिए

4

साल 2026 में नवग्रहों में से सूर्य का रहेगा प्रभुत्व, बस करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.