-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Do We Eat Neem And Jaggery As Prasad On Gudi Padwa
Gudi Padwa 2025: आखिर गुड़ी पड़वा पर प्रसाद के तौर पर क्यों खाते है नीम और गुड़, जानिए धार्मिक और स्वास्थ्य का महत्व
- Written By: दीपिका पाल
गुड़ी पड़वा के मौके पर त्योहार मनाते हुए महाराष्ट्रीयन महिलाएं घरों में गुड़ी फहराती है इसके साथ ही पूजा-पाठ के साथ अन्य नियम भी होते है।यहां पर गुड़ी पड़वा के साथ प्रसाद के तौर नीम और गुड़ खाने की परंपरा होती है।

जानिए गुड़ी पड़वा पर नीम और गुड़ सेवन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Gudi Padwa 2025: महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक गुड़ी पड़वा होता है जो महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है वहीं पर इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। गुड़ी पड़वा के मौके पर त्योहार मनाते हुए महाराष्ट्रीयन महिलाएं घरों में गुड़ी फहराती है इसके साथ ही पूजा-पाठ के साथ अन्य नियम भी होते है।
यहां पर गुड़ी पड़वा के साथ प्रसाद के तौर नीम और गुड़ खाने की परंपरा होती है। इसे लेकर वैसे तो एक धार्मिक महत्व है लेकिन आप नीम और गुड़ के सेवन से मिलने वाले फायदे भी जान सकते है।
जानिए क्यों खाते है गुड़ी पड़वा पर नीम और गुड़
आपको बताते चलें कि, गुड़ी पड़वा के मौके पर परंपरा के तौर पर नीम और गुड़ को खाया जाता है। इस प्रसाद को दरअसल जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों से जोड़कर देखा जाता है। यहां पर नीम की बात करें तो, नीम का कड़वापन जीवन में आने वाली कठिनाईयों का प्रतीक माना जाता है। वहीं पर गुड़ की मिठास इन कड़वे अनुभवों के बीच खुशियां बताती है। कहते हैं कि, अगर गुड़ी पड़वा के मौके पर अगर आप नीम और गुड़ का प्रसाद खाते है तो, जीवन के सभी अनुभवों को स्वीकार करने और उनसे सीख लेने का संकल्प लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gud Ki Chai: गुड़ की चाय बार-बार फट जाती है? जानिए इसे बनाने का सही तरीका
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
अब जान लेते है नीम और गुड़ के सेवन से मिलने वाले फायदे
आपने गुड़ी पड़वा पर नीम और गुड़ खाने के पीछे की परंपरा के बारे में जान लिया अब जानते है इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में…
1- नीम का सेवन करने के फायदे
1- अगर आप नीम का सेवन नियमित तौर पर करते है तो इसमें शामिल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर में खून को साफ करने में मदद करता है। खून साफ होने से कई बीमारियों का खतरा टल जाता है।
2-नीम का सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदा होता है। गर्मी में अक्सर मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या होती है इसके लिए नीम का प्रयोग इन समस्याओं पर राहत देने का काम करता है।
3-पेट के लिए या पाचन के लिए नीम का सेवन फायदेमंद होता है इसका सेवन करना पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
4-नीम का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी में भी राहत मिलती है। नीम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
5- यहां पर नीम का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है, यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
जानिए गुड़ खाने के फायदों के बारे में
नीम के अलावा गुड़ भी खाया जाता है इसके फायदे भी होते है जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते है।
1- गुड़ को आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसका सेवन आप अगर लगातार या नियमित करते है तो एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है।
2-गुड़ का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
3- नीम की तरह गुड़ को भी इम्यूनिटी बूस्टर कहते है जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से लड़ने में मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4- गुड़ को हड्डियों की मजबूती का भी बेस्ट सुपरफूड मानते है। दरअसल गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।
5-शरीर में एनर्जी का लेवन बनाए रखने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।
Why do we eat neem and jaggery as prasad on gudi padwa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किसके पास 931 करोड़ की संपत्ति… किसके सिर 89 केस? सामने आए देश के सबसे अमीर और दागी मुख्यमंत्रियों के नाम
Jul 28, 2026 | 10:39 AMजुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
Jul 28, 2026 | 10:37 AMराज्यपाल की मौजूदगी में आज होगा नासिक MUHS का दीक्षांत समारोह, कई मंत्री रहेंगे शामिल
Jul 28, 2026 | 10:32 AMदतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Jul 28, 2026 | 10:25 AMसिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
Jul 28, 2026 | 10:24 AMPoK Election: पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में 19 की मौत, कई जगह मतपेटियां फूंकीं; तनाव चरम पर
Jul 28, 2026 | 10:23 AM‘मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज
Jul 28, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














