Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी को क्यों चढ़ाये जाते हैं खील और बताशे जानिए क्या है वजह

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का भोग लगाया जाता है जो कि बहुत ही शुभ माना गया है। आपको बता दें, लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का भोग इसलिए लगाया जाता है। खील-बताशे को सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया गया है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 30, 2024 | 12:30 PM

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी खील और बताशे का भोग लगाने की विशेष परंपरा

Follow Us
Close
Follow Us:

Diwali 2024: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दिवाली का पर्व इस साल 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है और यह पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस दिन यदि लक्ष्मी-गणेश प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएं तो घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। इसलिए लोग हर वो कोशिश करते हैं जिससे मां लक्ष्मी व भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सके।

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का भोग लगाया जाता है जो कि बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का ही भोग क्यों लगाया जाता है? आइए जानते है इस बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

Salim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया

Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?

गर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

World Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून

आखिर लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का ही भोग क्यों लगाया जाता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्‍मी को सफेद रंग की चीजों का भोग लगाया जाता है। खील-बताशे दोनों ही सफेद होते हैं। इसलिए ये मां को प्रिय हैं और इससे वह प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्‍मी को अर्पित की जाने वाली खील धान से बनती है, जो चावल का ही एक रूप हैं। पुराने समय में मां लक्ष्मी को सबसे पहले इस फसल का भोग लगाया जाता था।

दिवाली पर शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए भी ये भोग लगाया जाता हैं। खील-बताशे को शुद्ध माना गया हैं। इसलिए देवी को ये भोग लगाना शुभ माना हैं।

इसे भी पढ़ें…दिवाली पर खाएं और खिलाएं अपने हाथ के बने बूंदी के लड्डू, जानिए इसकी आसान रेसिपी

 ये प्रसाद भी चढ़ाएं जाते हैं

ज्योतिषयों के मुताबिक, दिवाली की पूजा में लक्ष्मी-गणेश जी को अलग प्रकार की मिठाइयां जैसे लड्डू, पेड़ा, बर्फी,आदि भी चढ़ाई जाती हैं। ये मिठाईयां माता लक्ष्मी और गणेश जी को प्रसन्न करने और घर में मिठास लाने के लिए चढ़ाई जाती हैं। इसके अलावा फल भी माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं। सेब, अंगूर, केला आदि फल माता लक्ष्मी को प्रिय माने जाते हैं। नारियल को सभी पूजा कार्यों में शुभ माना जाता है, इसलिए माता लक्ष्मी और गणेश जी को दिवाली के दिन पूजा में नारियल भी चढ़ाया जाता हैं।

इसे भी पढ़ें…नौकरी-कारोबार में कामयाबी के अलावा, वैवाहिक संबंधों में मिठास का सकते हैं ये टोटके

Why are kheel and batashe offered to goddess lakshmi and ganesh on diwali know the reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 09:08 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.