कौन हैं सांता क्लॉज़, क्या है उनकी पूरी कहानी, और जानिए कैसे लोकप्रिय हुए बच्चों में

Santa Claus Interesting Facts:क्रिसमस डे पर ‘सैंटा क्लॉस’ को सबसे ज़्यादा याद किया जाता है। बहुत से लोग ‘सैंटा क्लॉस’ की तरह कपड़े पहनकर लोगों के क्रिसमस पार्टी में चार-चांद लगा देते हैं।
कौन हैं सांता क्लॉज़, क्या है उनकी पूरी कहानी, और जानिए कैसे लोकप्रिय हुए बच्चों में
कौन है सांता क्लॉज (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Santa Claus Life Story: ईसाइयों का महापर्व क्रिसमस आने वाला है जो हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार के आने के साथ ही शुरु होती है सांता क्लॉज़ की चर्चा। दरअसल, सांता क्लॉस ही वो व्यक्ति हैं जो कि मन की इच्छा पूरी करते हैं और बच्चों के लिए गिफ्ट्स लाते हैं। लेकिन, इसके पीछे क्या सच्चाई है।

क्या सांता क्लॉस सच में हैं और ये सबके लिए गिफ्ट लाते हैं, तो इन तमाम चीजों के बारे में जानने के लिए जरूरी है कि आप ये जानें कि सांता क्लॉस कौन हैं। क्या है इसका इतिहास।

कौन है सांता क्लॉज

जानकार बताते है कि, सांता क्लॉस, असल में सेंट निकोलस हैं। ये एक काल्पनिक और प्रसिद्ध चरित्र हैं, जो क्रिसमस के त्योहार से जुड़े हुए हैं। सेंट निकोलस का इतिहास ये है कि वे 4वीं शताब्दी के एक ईसाई संत थे जो तुर्की के एक बिशप थे और अपनी दयालुता और गरीबों को उपहार देने के लिए प्रसिद्ध थे।

क्या है सेंटा क्लॉस की पूरी कहानी

असली सेंटा क्लॉस की कहानी ये है कि एक गरीब व्यक्ति के पास अपनी तीन बेटियों की शादी के लिए दहेज देने के पैसे नहीं थे। लेकिन उसे ईश्वर पर भरोसा था कि वो एक दिन जरूर मदद करने आएंगे।

पादरी निकोलस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने रात में चुपचाप उनके घर की खिड़की से सोने के सिक्कों की एक थैली फेंक दी, जिससे बड़ी बेटी की शादी हो सके। अगले दो रातों में उन्होंने ऐसा ही किया, जिससे सभी बेटियों की शादी संभव हो पाई और इस प्रकार से तीनों बेटियों की शादी हो गई।

इस तरह से इस पादरी ने कई अवसरों पर लोगों की मदद की। कहा जाता है कि एक बार निकोलस ने एक भयानक तूफान के दौरान प्रार्थना कर के समुद्र को शांत कर दिया और नाविकों की जान बचाई। इस तरह सेंट निकोलस (Saint Nicholas) की तरह काम करने वाला हर व्यक्ति सेंटा क्लॉस हो गया जिसने क्रिसमस से पहले लोगों की विशेज पूरी की।

कैसे प्रसिद्ध हुए बच्चों के सांता क्लॉस

जानकार बताते है कि, सांता क्लॉस की लोकप्रियता क्लेमेंट क्लार्क मूर की कविता "A Visit from St. Nicholas" से हुई। सांता क्लॉस रेनडियर और चिमनी के माध्यम से आते हैं। इसके अलावा, ये पेंटर थॉमस नास्ट ने सांता की छवि को लाल कपड़ों और सफेद दाढ़ी वाले एक मोटे और खुशहाल व्यक्ति के रूप में चित्रित किया।

यह भी पढ़ें-

इसके बाद 1930 के दशक में कोका-कोला कंपनी के विज्ञापनों ने सांता क्लॉस के लाल और सफेद कपड़ों वाले एक खास लुक में दिखाया और यहीं से सेंटा का ये लुक फेमस हुआ। इस प्रकार से सांता क्लॉस फेमस हुए। तो यहां से शुरू हुई सांता क्लॉस की कहानी जो बच्चों और बड़ों के लिए उपहार, खुशी, और दानशीलता का प्रतीक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com