बना रहे हों नया घर, तो नींव में अवश्य रखें ये वस्तुएं, घर में हमेशा रहेगी खुशहाली
ज्योतिषयों के अनुसार, नए घर की नींव में कुछ विशेष चीजें रखना भारतीय वास्तु-शास्त्र और परंपराओं में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है नए घर की नींव में किन विशेष चीजें रखना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
नए घर की नींव में इन चीजें को रखना शुभ (सौ.सोशल मीडिया )
Vastu Tips For New house: हर व्यक्ति का खुद का घर बनाने का सपना होता है। घर एक ऐसी जगह होती है, जहां हम अपनी खुशियों और दुखों को साझा कर सकते हैं। घर से ही समाज में हमारी पहचान और मूल्य स्थापित होते हैं। इस प्रकार, घर जीवन की भलाई और स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है।
अगर आप नया घर बनवाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके जीवन में कई प्रकार के बुरे प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए, घर बनवाने से पहले वास्तु शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
ज्योतिषयों के अनुसार, नए घर की नींव में कुछ विशेष चीजें रखना भारतीय वास्तु-शास्त्र और परंपराओं में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नए घर की नींव रखते समय इन वस्तुओं को रखने से घर की नींव मजबूत बनी रहती है, इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
इसके अलावा, जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते है नए घर की नींव में किन विशेष चीजें रखना शुभ होता है।
नए घर की नींव में किन विशेष चीजें को रखना शुभ होता है :
चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा
वास्तु-शास्त्र में नाग-नागिन को भूमि और पाताल लोक का रक्षक माना जाता है। चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा रखने से घर की नींव सुरक्षित रहती है और बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है। यह प्रजनन क्षमता और समृद्धि का भी प्रतीक है।
पीतल का कछुआ
वास्तु शास्त्र की मानें तो, नए घर की नींव में पीतल का कछुआ रखना बड़ा शुभ होता है। ज्योतिषयों के अनुसार, कछुआ स्थिरता, दीर्घायु और विकास का प्रतीक है। पीतल का कछुआ नींव में रखने से घर की नींव मजबूत होती है और परिवार के सदस्यों का जीवन स्थिर और लंबा होता है।
तांबे का कलश
नए घर की नींव में चांदी का नाग-नागिन,पीतल का कछुआ के अलावा तांबे के कलश भी रखना बड़ा शुभ होता है। तांबे के कलश में पानी भरकर और उसमें कुछ सिक्के डालकर नींव में रखना शुभ माना जाता है। तांबा शुद्ध धातु है और कलश ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है। इसलिए हिन्दू धर्म में तांबे के कलश का बड़ा महत्व है।
हल्दी और अक्षत
नए घर की नींव में हल्दी और अक्षत रखना भी शुभ होता है। हिन्दू धर्म में हल्दी को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जबकि अक्षत पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों को नींव में डालने से घर में सकारात्मकता और संपन्नता आती है।
पांच रत्न
आपको बता दें,ज्योतिषयों के अनुसार,नए घर की नींव में सोना, चांदी, हीरा, पन्ना और नीलम जैसे पांच रत्नों को एक छोटे से कपड़े में बांधकर नींव में रखना शुभ माना जाता है। ये रत्न विभिन्न ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लाते है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इन बातों का विशेष ध्यान रखें
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, घर बनवाते समय आपको यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन वस्तुओं को रखने के साथ-साथ नींव की खुदाई शुभ मुहूर्त में की जानी चाहिए और वास्तु के नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। ताकि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यदि आप कोई नया घर बना रहे हैं, तो वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेना हमेशा उचित होता है।
