Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर की इन 3 दिशाओं में कौन सी गलतियां बना देंगी कंगाल, तुरंत कर लें सुधार, सही वास्तु से मिलेगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष जानकारों के अनुसार, हमारे जीवन की अधिकतर दिक्कतें घर के गलत वास्तु से ही शुरू होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण धन से जुड़ी समस्याएं होती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 20, 2025 | 09:27 PM

घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं कंगाली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vastu Tips: कई बार लाख कोशिशों के बावजूद परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेता है। घर में पैसा नहीं टिकता है। आय और खर्चों के बीच संतुलन ना रहने के कारण इंसान कंगाल ही रहता है। वास्तु एवं ज्योतिष जानकारों के अनुसार, हमारे जीवन की अधिकतर दिक्कतें घर के गलत वास्तु से ही शुरू होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं कंगाली का कारण :

ईशान कोण से जुड़ी गलती

सम्बंधित ख़बरें

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भंडारे का प्रसाद, जानिए इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

आखिर माघ महीने में मूली-धनिया खाने से क्यों मना किया गया है? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल क्यों लगाई जाती है? जानिए क्या है इसकी मुख्य वजहें

मकर संक्रांति 2026 पर 23 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’ किन 3 राशि के जातकों का बदल देगा किस्मत?

ज्योतिषयों के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यही दिशा देवी-देवताओं का स्थान भी कही जाती है। इसलिए इस दिशा में कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। यहां कूड़ा दान रखना, भारी चीजें रखना वास्तु दोष पैदा करता है।

इसके साथ ही इस दिशा में बना टॉयलेट और स्टोर रूम भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। अगर ये गलतियां आप ईशान कोण में करते हैं तो धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में हमेशा आती रहती हैं।

वहीं इस दिशा को अगर आप साफ-सुथरा रखते हैं, इस दिशा में पूजा का स्थान बनाते हैं तो जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति आपको होती है।

उत्तर दिशा से जुड़ी गलती

वास्तु के अनुसार यह दिशा धन के देवता कुबेर है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि कुबेर देव की कृपा आप पर बनी रहे तो इस दिशा से जुड़ी गलती आपको नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में गंदगी फैलाना, टूटी-फूटी चीजें रखना, जूते-चप्पल रखना, कांटेदार पौधे रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप भी घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखते हैं तो स्वाभाविक तौर पर हमेशा धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में आएंगी। इसलिए इस दिशा को आपको हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए।

आग्नेय कोण से जुड़ी गलती

दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा का स्वामी अग्नि देव को माना जाता है। इसलिए कभी भी आपको आग्नेय कोण में पानी की टंकी या पानी से भरे बर्तन नहीं रखने चाहिए। कई बार लोग घर की छत पर टंकी इस दिशा में रख देते हैं, ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

इसकी वजह से आपके घर में कंगाली आ सकती है। आग्नेय कोण में जल, जल से भरे बर्तन रखने से आपको कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ सकता है। साथ ही घर में लड़ाई झगड़े का कारण भी आग्नेय कोण से जुड़ा वास्तु-दोष हो सकता है। इसलिए गलती से भी इस दिशा में पानी न रखें। इस दिशा में दीपक जलाना या लाइट जलाकर रखने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

Which mistakes in these 3 directions of the house will make you poor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 09:27 PM

Topics:  

  • Religion
  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.