-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Where Is It Auspicious To Light A Lamp On Shani Amavasya Day
‘शनि अमावस्या’ मार्च में इस तिथि को, आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए ‘इस’ पेड़ तले जलाएं सरसों तेल का दीया, जानिए क्यों है यह ख़ास
- Written By: सीमा कुमारी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या की शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है।

शनि अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Shani Amavasya 2025 Upay: धार्मिक दृष्टि से चैत्र महीने में पड़ने वाली अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस बार शनि अमावस्या का पर्व 29 मार्च को को मनाया जाएगा।
आपको बता दें, यह तिथि पितरों को समर्पित है और इस दिन उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध आदि किए जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी शनि अमावस्या पर अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है, उसके तीन पीढ़ियों के पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या की शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या के अवसर पर किन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
क्या है शनि अमावस्या 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर होगी और तिथि समाप्त अगले दिन यानी 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि अमावस्या का पर्व 29 मार्च को मनाया जाएगा।
इन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है :
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शनि अमावस्या का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान सच्चे मन से पितृ सूक्त का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही, पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
शनि अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी बड़ा शुभ होता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही, सुख-शांति बनी रहती है। अगर, आप घर परिवार में सुख-शांति और खुशहाली चाहते हैं, तो शनि अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर जरूर दीपक जलाएं।
पितरों को अर्घ्य दें और दीपदान करें
शनि अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद पितरों को अर्घ्य दें और दीपदान करें। इस उपाय को करने से पितृदोष दूर होता है और साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही, सभी सभी डर से छुटकारा मिलेगा।
पितरों के लिए खास है अमावस्या
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या की तिथि पर पितृ पृथ्वी लोक पर आते हैं, ऐसे में उनकी पूजा-अर्चना और दीपक जलाना फलदायी साबित होता है। इसी वजह से अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ऐसा माना जाता है कि इस उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद जातक और उसके परिवार के सदस्यों पर बना रहता है। साथ ही, जीवन में सभी दुख और दर्द से छुटकारा मिलता है।
Where is it auspicious to light a lamp on shani amavasya day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














