Ram Navami 2025: इन विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कहां और कौन सी लगाएं श्रीराम की तस्वीर, जानिए वास्तु शास्त्र में
आज रामनवमी के मौके पर आप भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में सही दिशा की ओर श्रीराम का चित्र या मूर्ति स्थापित कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
रामनवमी पर लगाएं भगवान श्रीराम का चित्र (सौ. डिजाइन फोटो)
Ram Navami 2025: आज देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानि रामनवमी मनाई जा रही है इसके साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का नौंवा दिन माता सिद्धिदात्री की आराधना को समर्पित होता है। आज रामनवमी के मौके पर देश के प्रसिद्ध राम मंदिरों में खास आयोजन होगा तो वहीं पर घरों में लोग श्रीराम की आराधना और ध्यान करते है। श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है और नव निर्माण के निर्माता भी रहे है। रामनवमी के दिन श्रीराम की पूजा करने के साथ ही रामचरितमानस, रामायण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
आज रामनवमी के मौके पर आप भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में सही दिशा की ओर श्रीराम का चित्र या मूर्ति स्थापित कर सकते है। चलिए जान लेते हैं इसके खास नियम…
जानिए किन मनोकामनाओं के लिए कौन सी लगाएं तस्वीर
यहां पर वास्तुशास्त्र के अनुसार आप भगवान श्रीराम का चित्र या मूर्ति स्थापित कर सकते है कहते है रोजगार, सुख-शांति, धन की वृद्धि से जुड़ी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Ji Puja: क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है? जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल
Jagganath Rath Yatra: जब अपने मुस्लिम भक्त सालबेग के लिए रुक जाता है भगवान जगन्नाथ का रथ, जानिए अद्भुत कथा
Sawan 2026: शिव के भस्म से लेकर त्रिशूल तक, जानें महादेव के श्रृंगार के हर प्रतीक का आध्यात्मिक महत्व
Jagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
1- सुख- शांति की प्राप्ति के लिए
अगर आप अपने कष्ट भरे जीवन में सुख- शांति की आशा से भगवान श्रीराम का स्मरण करते है तो शुभ फल के लिए श्रीराम का चित्र घर में उचित दिशा में लगाएं। यहां पर आप भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित चित्र उत्तर दिशा की ओर लगाएं इससे आपके घर में सकारात्मकता आती है जो धन और समृद्धि बढ़ाती है।
2-रोगों की मुक्ति और मानसिक शांति के लिए
घर में या आपको किसी बीमारी से परेशानी हो तो उसकी मुक्ति के लिए भगवान श्रीराम की आराधना कर रहे है तो आपको सही दिशा में श्रीराम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। आप दक्षिण दिशा की दीवार की ओर श्रीराम और हनुमानजी के साथ वाला चित्र लगाएं आपको भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी और आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे।
3-नौकरी और पदोन्नति के लिए
आप रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम की आराधना कर रहे है तो नौकरी और पदोन्नति की मनोकामना करते है तो आपको वास्तु शास्त्र की यह बात याद रखनी चाहिए। आप वास्तु शास्त्र के अनुसार श्रीराम का धनुष-बाण धारण किए हुए वीर मुद्रा में चित्र पूर्व दिशा की ओर दीवार पर लगाते है तो नई उन्नति और नई शुरूआत होती है।
4- दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए
अगर आप अपने दांपत्य जीवन में किसी परेशानी से जूझ रहे है तो रामनवमी पर आप यह अचूक उपाय कर सकते है। यहां पर आप राम-सीता का विवाह दृश्य वाला चित्र पश्चिम दिशा की ओर दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास की भावना जाग्रत होगी और आपके रिश्ते सुधरेंगे।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
5- संतान प्राप्ति के लिए
अगर आप संतान प्राप्ति के लिए आज रामनवमी पर भगवान राम का ध्यान करते है तो अपने घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में श्रीराम के बालरूप का चित्र लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहते हैं कि, ईशान कोण आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र होता है जो सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है।
