Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सोमवती अमावस्या’ की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, पितरों का करें तर्पण, घर में आएगी खुशहाली

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। पंचांग के अनुसार, साल की अंतिम अमावस्या यानी पौष अमावस्या इस बार 30 दिसंबर, सोमवार को हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 17, 2024 | 04:39 PM

सोमवती अमावस्या 2024 तिथि और स्नान-दान शुभ मुहूर्त,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Somvati Amavasya 2024: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। पंचांग के अनुसार, साल की अंतिम अमावस्या यानी पौष अमावस्या इस बार 30 दिसंबर, सोमवार को हैं। इसे सोमवती अमावस्या या सोमवारी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

मान्यता है कि इस व्रत के पालन से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व भी होता है। आइए जानते हैं, साल की अंतिम अमावस्या का डेट और शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

सोमवती अमावस्या 2024 तिथि और स्नान-दान शुभ मुहूर्त

सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 30 दिसंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर होगा। वहीं अमावस्या तिथि का समापन 31 दिसंबर को तड़के सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगा।

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये काम

सोमवती अमावस्या के दिन गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान-दान करें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें- 

अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव के साथ विष्णु जी की भी पूजा करें।
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करें और उनके नाम का घी का दीया अवश्य जलाएं।

सोमवती अमावस्या के दिन गाय को भोजन कराएं। सोमवती अमावस्या के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न-धन और गर्म कपड़ों का दान करें।

सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या के दिन व्रत रखने से और शिव-पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। सुहागिन स्त्रियां यह व्रत अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं। इसके अलावा इस दिन पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान, और तर्पण जैसे कार्य करने का भी विशेष महत्व है। पवित्र स्नान और दान से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

When is the last somvati amavasya of the year 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 04:39 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025: आज इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, पढ़ें मेष से मीन

2

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तेल का जलाएं दीया, जिससे पलट जाएगी किस्मत

3

कर्म किसी को माफ नहीं करता, Premanand Ji Maharaj की कथा से मिला जीवन की सीख

4

साल का आखिरी प्रदोष व्रत शिव कृपा पाने का विशेष अवसर, जानिए क्यों है खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.