Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रंग पंचमी’ की तिथि को लेकर कन्फ्यूज़न ख़त्म, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी का त्योहार होली महापर्व के पांच दिन बाद देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में रंग पंचमी कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 19, 2025 | 03:00 AM

रंगपंचमी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rang Panchami 2025 : आज 19 मार्च को ‘रंग पंचमी’ का त्योहार पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव की समाप्ति होती है।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार होली महापर्व के पांच दिन बाद देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंग पंचमी को ‘कृष्ण पंचमी’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, रंग पंचमी को श्रीपंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है।

इस दिन का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी और तब से हर साल इसे चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की रंग पंचमी तिथि को मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं और इस दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है।

ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में रंग पंचमी कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

कब मनाई जाएगी रंगपंचमी

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च की रात्रि में 10 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी वहीं पंचमी तिथि की समाप्ति 20 मार्च की सुबह 12 बजकर 40 मिनट (19 मार्च की रात्रि) पर होगी। इसलिए उदयातिथि की मान्यता के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च को ही मनाया जाएगा।

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त 

रंग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में आप देवी-देवताओं की पूजा करके शुभ फल पा सकते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह लगभग 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर के समय 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 54 मिनट तक विजय मुहूर्त होगा। शाम के समय 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक पूजा आराधना के लिए शुभ समय रहेगा।

जानिए क्या है रंग पंचमी का महत्व

रंग पंचमी का बड़ा महत्व है। इस त्यौहार की धूम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में खूब देखी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार प्रेम-सौहार्द और स्नेह को बढ़ाता है।

इस दिन राधा-कृष्ण के साथ ही देवी-देवताओं की पूजा करके जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप प्रेम या वैवाहिक जीवन में प्रेम चाहते हैं तो इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा से आपको लाभ होता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…  

इस दिन रंग गुलाल को आसमान में फेंकने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इस दिन रंग गुलाल उड़ाने से वातावरण में भी शुद्धता आती है। इस दिन अपने इष्ट देव और देवी देवताओं को रंग गुलाल लगाने से आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

 

When is rang panchami in the year 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 03:00 AM

Topics:  

  • Holi
  • Rang Panchami

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2025:शनिवार का दिन वृषभ राशि सहित इन राशियों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धियां

2

माघ मेले में जा रहे हैं तो जरूर करें ये 5 तरह के दान, परिवार में आएंगी खुशियां, पितृ भी होंगे तृप्त

3

घर में केला लगाने से चमकती है किस्मत, जानिए क्या है वास्तु नियम

4

ईशान कोण में इन 4 पौधों को लगाते ही बदल जाएगी किस्मत, दूर होगा वास्तु दोष

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.