- Hindi News »
- Religion »
- When Is Papmochani Ekadashi
‘पापमोचनी एकादशी’ की यह है सही तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत और पारण का समय
25 मार्च, मंगलवार को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सनातन धर्म में एकादशी व्रत को सभी महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
- Written By: सीमा कुमारी

पापमोचिनी एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)
Papmochani Ekadashi 2025: 25 मार्च, मंगलवार को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सनातन धर्म में एकादशी व्रत को सभी महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। हर महीने में आने वाली एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दूसरे दिन पापमोचनी एकादशी मनाई जाती है।
मान्यता है कि, इस दिन निश्छल एवं सहृदय मन से विष्णु जी पूजा करने और व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
कब है पापमोचिनी एकादशी
सम्बंधित ख़बरें
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
बता दें कि, इस बार पापमोचनी एकादशी 25 व 26 मार्च, दोनों दिन मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 मार्च की सुबह 5 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च को तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर एकादशी तिथि मंगलवार, 25 मार्च को है।
ऐसे करें पापमोचनी एकादशी की पूजा
पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
फिर घर के मंदिर में साफ-सफाई करने का बाद गंगाजल का छिड़काव करें।
अब एक चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
इसके बाद भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, फल, चंदन, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
फिर श्री हरि को पीले रंग की मिठाई और तुलसी दल का भोग लगाएं।
उसके बाद श्री हरि के मंत्रों और नामों का जाप करें।
अंत में विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
क्या है पापमोचनी एकादशी का महत्व
सनातन धर्म में पापमोचनी एकादशी का बड़ा महत्व है। पापमोचनी एकादशी के नाम से ही सिद्ध होता है, पापों का नाश करने वाली एकादशी। पुराणों में बताया गया है कि जो मनुष्य तन मन की शुद्धता और नियम के साथ पापमोचनी एकादशी का व्रत करता है और जीवन में दोबारा कभी गलत काम न करने का संकल्प लेता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्ति होती है।
When is papmochani ekadashi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
May 26, 2026 | 12:34 PMProtein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
May 26, 2026 | 12:32 PMबिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 26, 2026 | 12:29 PM‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
May 26, 2026 | 12:22 PMDrishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













