Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंगलवार से लग रहा है ‘अग्नि पंचक’, 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम

हर महीने में पांच दिन ऐसे होते हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है और कोई शुभ काम करना वर्जित होता है। इन्हीं 5 दिनों को 'पंचक' कहा जाता हैं। इस बार अप्रैल में पंचक की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है और इसका समापन 26 को होगा।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 19, 2025 | 07:24 PM

अप्रैल महीने में पंचक (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

April Panchak 2025: हिंदू धर्म में पंचक काल का खास महत्व है हर महीने में पांच दिन ऐसे होते हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है और कोई शुभ काम करना वर्जित होता है। इन्हीं 5 दिनों को ‘पंचक’ कहा जाता हैं। इस बार अप्रैल में पंचक की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है और इसका समापन 26 अप्रैल को होगा।

ज्योतिषयों के अनुसार पंचांग में पंचक को ऐसा नक्षत्र माना गया है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से होते हुए रेवती नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण करता है, तब पंचक लगता हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

कब से शुरू हो रहे हैं अप्रैल महीने में पंचक

सम्बंधित ख़बरें

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम

Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर

Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय

ज्योतिष के अनुसार, पांच दिन की इस अवधि में किया गया कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य सफल नहीं होता है और इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। इस बार अप्रैल में पंचक की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है और और इसका समापन 26 अप्रैल को हो रहा हैं।

पंचक में मृत्यु हो जाए तो क्या करना चाहिए

अग्नि पंचक में कोई भी मुश्किल और जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए। पंचक में मृत्यु होना बहुत अशुभ माना गया है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अगर पंचक में किसी व्यक्ति मृत्यु हो जाए, तो उसके कुटुम्ब में 5 और लोगों की मौत होने का खतरा बना रहता है।

हालांकि, इससे बचने के लिए उपाय भी बताया गया है। पंचक में शव के अंतिम संस्कार करते समय कुश या आटे के 5 पुतले बनाए जाते हैं और फिर उनको शव के पास रखकर अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसा करने से पंचक दोष दूर हो जाता है।

अग्नि पंचक में न करें ये काम

अग्नि पंचक के दौरान लकड़ी को इक्ट्ठा करना या खरीदना, मकान की छत डलवाना, दाह संस्कार करवाना, बेड, चारपाई या पलंग आदि बनवाना और दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है। ऐसे में पंचक के दौरान ये 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

जानिए अग्नि पंचक में क्या करना शुभ-अशुभ होता है

मंगलवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को ‘अग्नि पंचक’ कहा जाता है। अग्नि पंचक की शुरुआत 22 अप्रैल, दिन मंगलवार से हो रही है और 26 अप्रैल, दिन शनिवार तक ये पंचक चलेगा। इन 5 दिनों में कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन, इस दौरान जमीन की खुदाई करना, आग से जुड़े कार्य करना, निर्माण कार्य करना और औजार या मशीनरी के काम करना अशुभ माना जाता है।

 

When is panchak starting in the month of april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • Panchak
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.