Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संकटों से मुक्ति का अनुपम अवसर, फरवरी में इस दिन दुर्गाष्टमी, शिववास योग के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का विशेष संयोग, जानिए सबकुछ

सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बहुत ही पावन और शुभ माना गया हैं। इस बार फरवरी महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 05 फरवरी को मनाई जाएगी।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 03, 2025 | 04:05 PM

मासिक दुर्गाष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

February Durga Ashtami 2025: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बहुत ही पावन और शुभ माना गया हैं। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त अष्टमी का व्रत भी रखा जाता है। इस बार फरवरी महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 05 फरवरी को मनाई जाएगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजन करने वालों पर माता दुर्गा की विशेष कृपा होती है। माता की कृपा से उनके घर में अन्न और धन का भंडार भरा रहता है। कभी धन संबंधी परेशानी नहीं आती। रुके काम पूरे होते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

हालांकि लोगों में इस महीने मासिक दुर्गाष्टमी के व्रत को लेकर संशय की स्थिति है। फरवरी में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 5 तारीख को रखा जाएगा या 6 को आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम-

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति, मिथुन को मिलेगी सफलता; जानें अपनी राशि का हाल

कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान

रोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना

T20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत

कब है मासिक दुर्गाष्टमी

पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 05 फरवरी को भारतीय समयानुसार देर रात 02 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, अष्टमी तिथि की समाप्ति 06 फरवरी को देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर होगी। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा निशा काल में होती है। अत: 05 फरवरी को माघ महीने की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ योग

ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही भद्रावास योग का भी संयोग है। इस दिन भद्रा दोपहर तक स्वर्ग में रहेंगी। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साधक सुविधा अनुसार समय पर मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए।

फिर पूजा स्थल को साफ करके मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। साथ उसे लाल रंग के वस्त्र से ढक देना चाहिए।

पूजा के दौरान मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराना चाहिए। फिर उन्हें फूल, चंदन, रोली, सिंदूर आदि चढ़ाना चाहिए।

मां दुर्गा को फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। अन्य चीजों का भी भोग लगाया जा सकता है।

मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

मां दुर्गा की स्तुति करनी चाहिए. उनकी कथा भी जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए।

अंत में मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए।
इस दिन कन्याओं को भोजन कराना चाहिए. उन्हें दान भी देना चाहिए।

क्या है मासिक दुर्गाष्टमी के नियम

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखना और सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए।

इस दिन मांसाहार और शराब के सेवन से बचना चाहिए।
लाल रंग कपड़े नहीं पहनने चाहिए। झूठ नहीं बोलना चाहिए।


धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें – 

किसी के बारे में भी बुरा बोलना या सोचना नहीं चाहिए।
बड़ों का अनादर नहीं करना चाहिए।

When is monthly durgashtami in february

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 04:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.