Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन आरंभ हो रहा है कार्तिक मास, संकटों से निवारण और सुख-समृद्धि के लिए विशेष समय

सनातन धर्म में ‘कार्तिक माह’ का बड़ा महत्व हैं। ये पावन माह जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित हैं। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इस माह में दिवाली, छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे महत्वपूर्ण पर्व आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 15, 2024 | 02:09 PM

कार्तिक महीना कब से शुरू हो रहा है,(सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kartik Month 2024 : जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक माह सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है और इसका समापन 15 नवंबर 2024 को होगा। यह हिंदी कैलेंडर का आठवां महीना है और इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि, इस महीने भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से जातक को सभी तरह के संकटो से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक मास किस दिन हो ररहा है आरंभ। और इसकी महिमा भी जानें।

इस दिन शुरू हो रहा है कार्तिक मास

सम्बंधित ख़बरें

‘खत्म हो जाएगा सऊदी-UAE का वजूद’, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी परमाणु धमकी; पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप

पायल नाग बनीं नई चैंपियन: आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड मेडल

‘चुनाव आयोग जैसी संस्थानों को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए…’, SC की जज BV Nagarathna ने कही बड़ी बात

‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है और इसका समापन 15 नवंबर 2024 को होगा। यह हिंदी कैलेंडर का आठवां महीना है और इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आते हैं। इस माह भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की आराधना करना शुभ माना गया है।

कार्तिक मास में भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी पूजन का भी अधिक महत्व है। इस पूरे माह में शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही कार्तिक मास में ही तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह किया जाता है। जिसे तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है।

जानिए कार्तिक मास के नियम

* ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, कार्तिक के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना गया है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर में ही स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। कहते है, कार्तिक महीने में स्नान हमेशा सूर्योदय से पहले करना शुभ माना जाता है।

* इस महीने रोजाना तुलसी का पूजन करना चाहिए और तुलसी में शाम के घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती हैं।

* इसके अलावा श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में गर्म कपड़े, अन्न और धन का दान करना फलदायी सबित होता है।

* प्रतिदिन विधिपूर्वक गीता का पाठ करें और मंदिर, नदी, तीर्थ स्थान में दीपक जलाएं।

इन कार्यों से बनाएं दूरी

* कार्तिक के महीने में तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

* कार्तिक माह में तुलसी के साथ ही शालीग्राम की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। बता दें कि, शालीग्राम भगवान विष्णु का ही स्वरूप हैं।

When does kartik month start

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 02:09 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.