Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्कि जयंती आज, भगवान विष्णु के दसवें अवतार कब और कहां लेंगे जन्म, जानने के लिए पढ़ें

भगवान विष्णु के दसवें अवतार कहे जाने वाले कल्कि भगवान की जयंती हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। धर्म-शास्त्रों के अनुसार कलियुग में भगवान विष्णु अवतार लेंगे और बुराईयों का अंत करेंगे।

  • By रीना पंवार
Updated On: Aug 10, 2024 | 05:00 AM

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भगवान विष्णु के दसवें अवतार कहे जाने वाले कल्कि भगवान की जयंती हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस बार कल्कि जयंती 10 अगस्त, शनिवार को यानी आज मनाई जा रही है। अभी कल्कि अवतार नहीं हुआ है बावजूद इसके हिन्दू धर्म को मानने वाले कल्कि जयंति मनाते हैं। धर्म-शास्त्रों के अनुसार कलियुग में भी भगवान विष्णु अवतार लेंगे और बुराईयों का अंत करेंगे।

हिंदू धर्म ग्रंथों में चार युगों के बारे में बताया गया है। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। कलियुग सबसे आखिरी होगा जिसमें धरती पर पाप बढ़ जाएगा। धर्म-शास्त्रों के अनुसार पाप और पापियों का अंत करने के लिए ही भगवान विष्णु कल्कि के रूप में 10वां अवतार लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कल्कि कहां और कब अवतार लेंगे और इनका स्वरूप कैसा होगा। आइए कल्कि जयंति पर जान लेते हैं कि हिंदू धर्म ग्रंथों में कल्कि अवतार के बारे में क्या लिखा गया है।

कब जन्म लेंगे कल्कि ?

हर साल ​सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन भगवान कल्कि की जयंती मनाई जाती है और विधि-विधान से पूजा-उपासन की जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन कल्कि का जन्म होगा।

सम्बंधित ख़बरें

जापान में उड़ने वाली टैक्सी का सपना होगा साकार, 2027 से शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा

BSNL ने नए अवरात के साथ नई सेवाओं को किया लॉन्च, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर साझा की पोस्ट

कल्कि जयंती पर बन रहे 4 शुभ योग, जानिए क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

कैसा होगा कल्कि का स्वरूप

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार कल्कि भगवान विष्णु के 10वें अवतार होंगे जो कलियुग में पाप औप पापियों का अंत करने के लिए धरती पर अवतरित होंगे। श्रीमद्भगवत पुराण में इसको लेकर विस्तृत विवरण है। इसके अनुसार घोर कलियुग में जब धरती पर अत्यधिक पाप बढ़ जाएगा तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे जो 64 कलाओं से युक्त होगा। कल्कि सफेद घोड़े पर सवार होकर पापियों का अंत करेंगे और धरती पर फिर से धर्म की स्थापना करेंगे। इस तरह कलियुग का अंत होगा और फिर से सतयुग शुरू होगा।

कहां जन्म लेंगे कल्कि

श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार कल्कि का जन्म कलियुग में भारत देश में उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले में होगा। एक परम श्रीहरि भक्त के घर में कल्कि जन्म लेंगे। यह एक ब्राह्मण परिवार का घर होगा।

 

When and where will kalki the tenth incarnation of lord vishnu be born

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 05:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.