इन सामग्री के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी वट सावित्री पूजा पूरी लिस्ट नोट कर लीजिए, श्रृंगार की ये चीज़ें बिल्कुल न भूलें

वट सावित्री व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होते है। साथ ही यह व्रत करने से संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है।
इन सामग्री के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी 'वट सावित्री पूजा', पूरी लिस्ट नोट कर लीजिए, श्रृंगार की ये चीज़ें बिल्कुल न भूलें
क्या है वट सावित्री पूजा सामग्री पूरी लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

माता सावित्री को समर्पित वट सावित्री व्रत का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह पावन पर्व 26 मई सोमवार को मनाया जाएगा। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति की कामना रखते हुए वट वृक्ष की पूजा करती है और व्रत का पालन करती हैं।

आपको बता दें, यह व्रत सावित्री और सत्यवान की अमर प्रेम कहानी पर आधारित व्रत हर साल श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन दिन पूजा में कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है।

जिसमें सुहाग और श्रृंगार के सामान आदि भी शामिल होता है। ऐसे में महिलाओं पूजा सामग्री के साथ जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर खरीदारी करें, ताकि पूजा में किसी सामान की कमी न हों और व्रत सफल हो सके।

क्या है वट सावित्री पूजा सामग्री पूरी लिस्ट

पूजा के लिए एक थाली सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर पूजन के लिए कच्चा सूत या मौली हल्दी, कुमकुम, रोली चावल (अक्षत) पान के पत्ते और सुपारी फल खासकर आम और खरबूजा या तरबूज मिठाई या पूजन प्रसाद जैसे पुए-पूड़ी काला चना दीपक, बाती और घी या तेल अगरबत्ती और धूपबत्ती सात प्रकार के अनाज व्रत कथा पुस्तक पूजा का सामान रखने के लिए टोकरी या थाली

यह भी पढ़ें-शनि जयंती के दिन शनिदेव को अर्पित करें ये 4 फूल, साढ़ेसाती हो या ढैया, मिलेगा छुटकारा और बरसेगा धन!

महिलाएं इन चीजों को श्रृंगार में शामिल करें

लाल चूड़ियां और बिंदी सिंदूर और काजल आलता मेहंदी सिंदूर लाल रंग की साड़ी या पूजा के लिए नए वस्त्र पानी वाला लोटा और पीतल का कलश

वट सावित्री व्रत का महत्व

हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होते है। साथ ही यह व्रत करने से संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है। बता दें, इस पूजा में वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, क्योंकि माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों वटवृक्ष में वास करते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com