करवा चौथ पर सासु मां को गिफ्ट में दें ये चीजें,(सो.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2024: अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘करवा चौथ’ हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। सुहागिनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भी रखा जाता हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं
धार्मिक मान्यता है कि, शादीशुदा महिला द्वारा इस व्रत को करने से पति को लंबी उम्र प्राप्त होती है। साथ ही करवा चौथ पर बहुओं द्वारा अपनी सास को कुछ-न-कुछ उपहार देने की भी परम्परा चली आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन अपनी सास को क्या गिफ्ट देना शुभ माना जाता है।
ज्वेलरी का दें उपहार
आमतौर पर ज्वेलरी हर एज ग्रुप की महिला को पसंद आती है। अगर आपका बजट है तो आप उन्हें सोने की कोई स्टाइलिश ज्वेलरी जैसे इयररिंग्स या फिंगर रिंग गिफ्ट कर सकती हैं या फिर चांदी की खूबसूरत पायल उन्हें तोहफे में दे सकती है। एक उम्र के बाद महिलाओं को मोती की ज्वेलरी पसंद आने लगती है और ये उनकी किसी भी साड़ी या सूट के साथ मैच भी कर सकती है।
इन चीजों का दे सकती हैं कॉम्बो
करवा चौथ पर आप अपनी सासु मां को एक कस्टमाइज गिफ्ट तैयार करके दे सकती है। इस कॉम्बो सेट में सेल्फ केयर किट जैसे मॉश्चराइजर, लिप बाम, मसाज जेल, हेड मसाज और बॉडी मसाज रोलर, कुछ एसेंशियल ऑयल यानी अरोमा थेरेपी सेट, लेग वार्मर, हैंड बैग, कंफर्टेबल स्लीपर्स आदि चीजों को एक साथ पैक करवा लें।
चूड़ी-बिछिया और पायल भी बढ़िया
अगर आप अपनी सास को कपड़ों के साथ कुछ दूसरी चीजें भी गिफ्ट करने का सोच रही हैं, तो उन्हें कुछ ऐसा दें, जो उनके लिए यूजफुल भी रहें। आपकी सास को सजना-संवरना अच्छा लगता है, तो उन्हें चूड़ी-बिछिया और पायल भी उपहार में देना सही रहेगा।
बना रहेगा सुख-समृद्धि का वास
आप अपनी सासू मां की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें करवा चौथ के दिन सूखे मेवे भी दे सकती हैं। ऐसा करने से सास तो खुश होगी ही। साथ ही यह उपहार सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ पर सास को उपहार के रूप में बादाम देने से घर में सुख-समृद्धि का वास बनी रहती है।