

Bhadrpad Amavasya Par Kya Daan Kare: साल 2026 में भाद्रपद अमावस्या की तिथि दो दिन पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे से शुरू होकर 11 सितंबर को सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 11 सितंबर को अमावस्या मनाया जाएगा। ऐसे में दान, तर्पण व स्नान-पूजा पाठ 10 सितंबर को किया जाएगा।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने की भी मान्यता है। जानिए 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है?
भाद्रपद अमावस्या पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल या गुड़ का दान करना शुभ रहने वाला है। ऐसा करने से मनोवांछित फलों के साथ-साथ ग्रह-दोषों के अशुभ प्रभाव से भी राहत मिल सकती हैं।
इस दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए चीनी का दान करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
भाद्रपद अमावस्या पर मिथुन राशि के लोग हरी सब्जियों या हरे रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। यह दान शुभ फलदायी माना जाता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए धन का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे भाग्योदय के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों को अमावस्या पर मिठाई का दान कर सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों के लिए हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है।
तुला राशि के जातक चावल का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चावल का दान शुभ फल प्रदान करता है।
धनु राशि के जातक चना दाल का दान कर सकते हैं। इससे विवाह मार्ग की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए तिल का दान करना शुभ माना जाता है।
कुंभ राशि के लोग धन या वस्त्र का दान कर सकते हैं।
मीन राशि के जातक हल्दी या पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। यह दान आपके लिए लाभकारी माना जाता है।