काम पर निकलने से पहले करें ये काम, मिलेगी सफलता, खुलेंगे भाग्य के द्वार

यदि आप भी लगातार असफलताओं का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिषयों द्वारा बताए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं।ऐसे में आज हम आपको 7 उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर से निकलने से पहले जरूर करना चाहिए।
काम पर निकलने से पहले करें ये काम, मिलेगी सफलता, खुलेंगे भाग्य के द्वार
घर से निकलने से पहले करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Astro Tips: हम में से कई लोग ऐसे है जो कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी परेशानियों से हमेशा घिरे रहते है वे समझ नहीं पाते कि इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए। ऐसे में यदि आप भी लगातार असफलताओं का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिषयों द्वारा बताए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं।ऐसे में आज हम आपको 7 उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर से निकलने से पहले जरूर करना चाहिए।

घर से निकलने से पहले कौन सा उपाय करना चाहिए :

सूर्य भगवान को अर्पित करें जल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्नान के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही आपको मानसिक शांति मिलेगी और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

गाय, कुत्ते या पक्षियों को रोटी खिलाएं

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सुबह घर से निकलने से पहले अगर संभव हो तो किसी जानवर या पक्षी को कुछ खिलाएं। इससे ग्रह दोष कम होते हैं और भाग्य मजबूत होगा।

दाहिना पैर पहले बाहर रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर से निकलते समय दाहिने पैर से बाहर कदम रखें, विशेषकर जब आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हों। ऐसा करना काफी शुभ और फलदायक माना जाता है।

दही-शक्कर या गुड़ खाकर निकलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हों तो दही-शक्कर या गुड़ खाकर निकलें। इससे आपका दिन शुभ रहेगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

ॐ या इष्टदेव का नाम लें

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, घर से निकलते समय अपने इष्टदेव का नाम लें या “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इससे आपका दिन शुभ और सकारात्मक बना रहेगा है।

पान खाकर निकलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप रविवार के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले पान खाकर निकलें। ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

जीरे का सेवन

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर काम को सफलतापूर्वक करने के लिए थोड़े से जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।

तुलसी का नित्य करें पूजा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर काम को सफलतापूर्वक करने के लिए तुलसी का पूजा जरूर करना चाहिए। कहते है ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com