Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाए जाने का रहस्य खुला, किसने दिया ‘खिचड़ी’ नाम, दही-चूड़ा खाने की ये है ख़ास वजह

मकर संक्रांति पर स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके अलावा, इस दिन घरों में खिचड़ी बनाई जाती है और खिचड़ी का दान भी दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी बनाने और खाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 13, 2025 | 03:21 PM

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का क्या है महत्व,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पावन त्योहार भगवान सूर्य देव को समर्पित है। यह त्योहार हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन से खरमास खत्म होता है और शुभ व मांगलिक कार्यों जैसे शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि की शुरुआत होती है।

इस बार 14 जनवरी, दिन मंगलवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख और विशेष पर्व है। नए साल पर मकर संक्रांति हिंदू धर्म का पहला त्योहार होता है।

आपको बता दें, मकर संक्रांति पर स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके अलावा, इस दिन घरों में खिचड़ी बनाई जाती है और खिचड़ी का दान भी दिया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति में खिचड़ी ही क्यों बनाई जाती है कोई और पकवान क्यों नहीं बनता है। ऐसे में आइए बताते हैं आपको इसके पीछे की रोचक कहानी-

सम्बंधित ख़बरें

दबदबा था दबदबा है और… ‘धड़ाम’, औंधे मुंह मंच पर गिरे बृजभूषण शरण सिंह, वीडियो वायरल

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने इतना मारा…पाकिस्तान को बदलना पड़ा संविधान, CDS अनिल चौहान ने खोल दी पोल

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

नवभारत विशेष: ममता बनाम केंद्र की राजनीति के दांवपेंच

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का क्या है महत्व

एक कहानी के अनुसार, मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। कहते हैं कि जब खिलजी ने भारत पर आक्रमण किया था, उस समय नाथ योगी युद्ध लड़ रहे थे। लगातार युद्ध के कारण उन्हें खाने का समय नहीं मिल पाता था और वे काफी कमजोर हो गए थे।

उस समय गुरु गोरखनाथ ने सभी को दाल, चावल और सब्जियां मिलाकर एक साथ पकाने को कहा। इस तरह खिचड़ी बनी। यह भोजन जल्दी बन जाता था और खाने में भी आसान था। नाथ योगियों ने इस खिचड़ी को खाकर नई ऊर्जा प्राप्त की और युद्ध लड़ने लगे। तब से ही मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा चली आ रही है।

बाबा गोरखनाथ की सलाह से नाथ योगियों ने दाल, चावल और सब्जी को मिलाकर एक नया पकवान बनाया। इस पकवान को उन्होंने खिचड़ी नाम दिया। यह भोजन जल्दी पक गया और युद्ध में थके हुए योगियों को ताकत मिली। खिलजी को हराने के बाद नाथ योगियों ने मकर संक्रांति के दिन उत्सव मनाया और इस नए पकवान, खिचड़ी को सबके साथ बांटा। तब से ही मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और बांटने की परंपरा शुरू हो गई। यह परंपरा आज भी जारी है और खिचड़ी को एक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन माना जाता है।

क्यों लगाया जाता है मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का भोग

मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का भी विशेष महत्व है। इसे भगवान सूर्य को भोग लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि दही-चूड़ा खाने से रिश्ते मजबूत होते हैं और सौभाग्य मिलता है। खिचड़ी के साथ भी दही-चूड़ा चढ़ाया जाता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

बता दें, हिंदू धर्म में दही-चूड़ा को शुभ माना जाता है। कई राज्यों में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने की प्रथा है। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि दही-चूड़ा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

 

What is the significance of khichdi on the day of makar sankranti 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 03:21 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.