नीम करौली बाबा बोल गए, अगर नए साल के पहले दिन दिख जाएं ये चीजें, तो खुल जाएगी किस्मत!
नीम करोली बाबा के मुताबिक, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों को देखने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव होता है और साथ ही किस्मत चमक सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
नए साल के पहले दिन इन चीजों का दिखना शुभ,(सौ.सोशल मीडिया)
Neem Karoli Baba Lucky Signs: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संतों में एक हैं। बाबा की ख्याति देश-विदेश तक फैली हैं। नीम करोली बाबा को तिकोनिया वाले बाबा और तलईया बाबा के नामों से जाना जाता था। कुछ ही घंटों में नया साल शुरू होने वाला है। नीम करोली बाबा के मुताबिक, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों को देखने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव होता है और साथ ही किस्मत चमक सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को देखना फलदायी साबित हो सकता है।
आंखों में आंसू आना
नीम करोली बाबा के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा भगवान का ध्यान करता है और इस दौरान आंखों से आंसू गिरने लगते हैं, तो यह शुभ संकेत देता है। मान्यता है कि नए साल के पहले दिन पूजा के समय आंखों से आंसू गिरने से जीवन में आ रहे दुखों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ का टीजर जारी, सुबोध भावे के लुक ने बढ़ाई उत्सुकता, इस दिन होगी रिलीज
सिर्फ एक्टिंग नहीं, करनी होगी साधना…नीम करोली बाबा की फिल्म को लेकर प्रेमानंद महाराज की बड़ी चेतावनी
बाबा नीम करौली के 6 अनमोल विचार जो सोच ही नहीं, किस्मत भी बदल दें
नीम करोली बाबा ने बताया ब्रह्म मुहूर्त में करें ‘ये’ काम, धन-दौलत आने के बनने लगेंगे शुभ योग
साधु संत का नजर आना
नीम करोली बाबा के अनुसार, नए साल के दिन साधु संत के दर्शन करना बेहद अच्छा माना जाता है। साधु संत के दर्शन करने से व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होता है। इससे देवी-देवता की कृपा हमेशा बनी रहती है।
नए साल के पहले दिन करें ये उपाय
नए साल के पहले दिन सुबह उठने के बाद कुछ देर के लिए मौन रहे। नीम करोली बाबा के मुताबिक, सुबह उठकर कुछ देर तक मौन रहने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती है, जिससे इंसान समझदार होता है।
घर पर पशु-पक्षी का आना
नीम करोली बाबा की मानें तो, नए साल के दिन जिसके घर पर कोई पशु और पक्षी आ जाए, तो इससे इंसान को जीवन में कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। घर पर पशु और पक्षी के आने से जातक को देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
