काली मिर्च को तकिए के नीचे रखकर सोने से क्या होता है? जानकर हो जाएंगे हैरान
Kali Mirch Ke Upay: काली मिर्च एक मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने-पीने में किया जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए काली मिर्च से जुड़े ज्योतिषीय उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Astrology Remedies: काली मिर्च किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है, जिसे स्वाद और सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में काली मिर्च बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, यह सर्दी-खांसी और गले की खराश में राहत देती है इसके अलावा अन्य फायदे भी हैं।
ये तो हो गई सेहत की बात। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जिन्हें इसके ज्योतिषीय और वैज्ञानिक फायदों के बारे में पता होता है। छोटा सा दिखने वाला यह गोल मिर्च आपकी जिंदगी की कई परेशानियों को खत्म भी कर सकती है। ऐसे में आज हम काली मिर्च से किए जाने वाले एक विशेष ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानिए काली मिर्च से जुड़े ज्योतिषीय उपाय:
आर्थिक तंगी से छुटकारा
यदि घर में पैसा टिकता नहीं है या पैसों की कमी बनी रहती है, तो धन संबंधी परेशानियों को दूर करने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तकिए के नीचे काली मिर्च रखना लाभकारी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी का व्रत गलती से हो जाए भंग तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए आसान उपाय
Nirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
बुरे सपनों से छुटकारा
ज्योतिष बताते है कि, तकिए के नीचे काली मिर्च रखने से मन के भय से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही रात में आने वाले बुरे सपनों की समस्या भी दूर हो जाती है।
करियर और व्यापार में सफलता
यदि लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी या व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है, तो तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोना सहायक माना जाता है। इसके अलावा, यदि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति नहीं हो पा रही है या सरकारी नौकरी की परीक्षा में नंबर नहीं आ रहे हैं, तो भी यह उपाय लाभ दे सकता है।
बुरी नजर दूर करने के लिए
कहा जाता है कि, काली मिर्च को अगर रात को सोते समय तकिए के नीचे रखा जाए तो इससे रात में प्रभाव डालने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है साथ ही, तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से लगी हुई बुरी नज़र भी उतर जाती है।
शनि दोष और मानसिक शांति के लिए
शनि दोष या ढैय्या से मुक्ति के लिए, काली मिर्च और कुछ सिक्के काले कपड़े में बांधकर मंदिर या जरूरतमंद को दान करें।
ये भी पढ़ें – साल की आखिरी एकादशी की रात करें ये 4 उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम
रोगों से मुक्ति के लिए
यदि कोई व्यक्ति लगातार बीमार रहता है, तो रविवार के दिन 7 काली मिर्च के दाने और 1 लौंग को जलती हुई आग में डाल दें। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति की सेहत में सुधार होता है।
