घर की छत पर ध्वजा लगाने का भाग्योदय से क्या है संबंध, जानिए किस दिशा में और कौन से रंग का लगाएं ध्वज
Religious flag Significance: ध्वजा विजय का प्रतीक होता है, ऐसे में शास्त्रों के अनुसार जिस घर की छत पर धार्मिक ध्वजा फहराई जाती है वहां परिवार के सदस्य तरक्की करते है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर की छत पर ध्वजा लगाने के हैं कई लाभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Dhwaja: आज 25 नवंबर को लंबी इंतजार के बाद अयोध्या की पावन धरा पर बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराया गया। यह पल न सिर्फ ऐतिहासिक था, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बहुत शुभ माना गया। हिंदू परंपरा में ध्वजा को विजय, प्रतिष्ठा और ईश्वरीय संरक्षण का प्रतीक कहा गया हैं। रोचक बात यह है कि धार्मिक ध्वजा सिर्फ मंदिरों में ही नहीं, घर की छत पर लगाने पर भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
अगर धर्म शास्त्रों और पुराणों की बात करें तो, ध्वजा को घर की रक्षा, सफलता और समृद्धि का संकेत माना गया हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों घर की छत पर ध्वजा फहराने से किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में ध्वजा लगाने का विशेष महत्व होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं कि घर में ध्वजा लगाने के लिए कौन सा रंग, दिशा और चिन्ह सबसे शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
घर की छत पर ध्वजा लगाने के हैं कई लाभ
- शास्त्रों के अनुसार जिस घर की छत पर धार्मिक ध्वजा फहराई जाती है, वहां परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त करते हैं।
- घर में ध्वजा लगाने से सम्मान, प्रतिष्ठा और कीर्ति बढ़ती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।
- माना जाता है कि ध्वजा लगाने से घर के सदस्यों को शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत मिलती है।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे शांति और सुख समृद्धि आती है।
घर पर कैसा ध्वजा लगाना शुभ
हिन्दू मान्यता के अनुसार, रंग – घर की छत पर केसरिया, पीला या लाल रंग की त्रिकोणीय ध्वज लगाना चाहिए।
चिन्ह् – इस पर ‘ॐ’ या ‘स्वस्तिक’ का चिन्ह हो। कुछ लोग घर में हनुमान जी के चिन्ह् वाली पताका भी फहराते हैं, इसे भी शुभ माना जाता है।
दिशा – वास्तु के अनुसार झंडे को दक्षिण-पश्चिम में लगाना चाहिए। यह दिशा वास्तु में स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ी मानी जाती है। झंडा हमेशा ऊंचा और साफ होना चाहिए, फटा हुआ या पुराना नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:राम मंदिर ध्वज की पहली झलक आई सामने, 161 फीट ऊंची चोटी पर फहराएगा 20 फीट का धर्म ध्वज, देखें तस्वीर
इस दिन लगाएं झंडा
- मंगलवार को हनुमान जी का ध्वज लगाना शुभ माना जाता है।
- नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, हनुमान जयंती आदि शुभ दिन पर घर की छत पर ध्वज लगाना शुभ माना जाता है।
