बुधवार को बिल्कुल न करें ये काम, विघ्नहर्ता हो जाएंगे नाराज, कष्टों से नहीं मिलेगी मुक्ति!
Lord Ganesha Worship Day: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, वरना विघ्नहर्ता नाराज हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान श्री गणेश (सौ.सोशल मीडिया)
Wednesday Hindu Rituals: सनातन धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य देवता भगवान श्री गणेश और बुद्धि के प्रदाता ‘बुध’ ग्रह को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत जरूरी बताया गया है। यदि आप बुधवार का व्रत रख रहे हैं या बुध ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ कार्यो को करने से आपको बचना चाहिए।
बुधवार व्रत और पूजन का क्या है महत्व
सनातन धर्म में बुधवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, बुधवार का व्रत रखने से न केवल गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि कुंडली में ‘बुध’ ग्रह भी मजबूत होता है।
बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का कारक माना गया है। यदि बुध कमजोर हो, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, व्यापार में घाटा और संवाद कौशल में कमी का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
बुधवार को भूलकर भी ना करें ये 5 काम
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक ‘बुध ग्रह’ को समर्पित है। इस दिन की गई छोटी सी लापरवाही आपकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक सुख में खलल डाल सकती है।
-
काले रंग के कपड़ों से दूरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दिन हरे रंग का प्रयोग करें, क्योंकि यह बुध ग्रह का प्रतीक है और सौभाग्य लाता है।
-
पैसों का लेन-देन
बुधवार को धन का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। इस दिन किसी को उधार देना या लेना शुभ नहीं होता। कहा जाता है कि इस दिन दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम होती है। बुधवार को लिया गया कर्ज आर्थिक तंगी का स्थायी कारण बन सकता है।
-
कटु वचनों का प्रयोग
बुध ग्रह ‘वाणी’ का स्वामी है। इस दिन किसी का अपमान करना या अपशब्द बोलना सीधे आपके भाग्य पर असर डालता है। खासकर अपनी बहन, बेटी या बुआ से विवाद करने से बुध दोष लगता है।
-
उत्तर दिशा में यात्रा
बुधवार के दिन उत्तर दिशा में यात्रा करने को ‘दिशाशूल’ माना जाता है। यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो तिल या धनिया खाकर ही घर से निकलें।
यह भी पढ़ें:-ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
-
निवेश करने से बचें
व्यापार का कारक होने के बावजूद, बुधवार को बिना सोचे-समझे नया निवेश या सट्टेबाजी जैसे जोखिम भरे काम नहीं करने चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल होने पर बड़ा नुकसान हो सकता है।
