- Hindi News »
- Religion »
- Vat Savitri Pooja No Banyan Tree Solution
वट सावित्री पूजा के लिए अगर नहीं मिल रहा बरगद का पेड़, तो यहां है उपाय, वही पुण्य मिलेगा
अगर वट वृक्ष न मिले तो आप उसकी डाली, तुलसी का पौधा या फिर पूजा स्थान पर प्रतीकात्मक रूप से उसकी तस्वीर रखकर भी पूरे विधि-विधान से पूजन कर सकती हैं। इससे व्रत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

वट वृक्ष न मिले तो इस विधि से करें वट सावित्री व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
आगामी 26 मई को वट सावित्री का व्रत पूरे देशभर में रखा जाएगा। वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। जो हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक की कामना करते हुए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है और इसकी पूजा करने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस पाए थे, इसलिए इस दिन इस वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है।
हालांकि, आजकल हर जगह बरगद का पेड़ नहीं होता है। ऐसे में आइए इस खबर में जानते हैं कि इस दिन अगर आपको बरगद का पेड़ न मिल पाए है, तो पूजा कैसे कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
महाभारत में हनुमान को कौन दे सकता था टक्कर? जानें किस महारथी का नाम है शामिल
महाभारत के इन महान पात्रों का जन्म था श्राप और रहस्यों से जुड़ा, जानें किसका नाम शामिल
वट वृक्ष न हो तो इस विधि से करें वट सावित्री व्रत :
करें बरगद की डाली या टहनी का इस्तेमाल
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आपके आसपास बरगद का पेड़ न मिले तो बरगद की डाली या टहनी का इस्तेमाल कर सकते है। आप कही से बरगद की डाली या टहनी मंगवा लें। इस टहनी को साफ कपड़े में लपेटकर अपने पूजा स्थान पर स्थापित करें और इसे ही बरगद का प्रतीक मानकर पूजा करें। आप इस डाली पर कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा भी कर सकते हैं।
रख सकते हैं बरगद के पेड़ की तस्वीर
इसके अलावा, बरगद का पेड़ न मिलने पर आप बाजार से बरगद के पेड़ की तस्वीर भी ला सकते हैं या इंटरनेट से डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर उस तस्वीर की पूजा कर सकते हैं।
करें तुलसी का पौधा
जैसा कि आप जानते है हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को भी बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। अगर आपको बरगद की डाली भी न मिल पाए, तो आप तुलसी के पौधे के पास वट सावित्री व्रत की पूजा कर सकते हैं। तुलसी को वट वृक्ष का प्रतीक मानकर आप सभी रीतियों का पालन करें और माता सावित्री से अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करें।
अगर ये भी संभव न हो
अगर आपको बरगद की डाली, तुलसी का पौधा और पेड़ की तस्वीर न मिले तो आप अपने पूजा स्थान पर ही मन में बरगद के पेड़ का ध्यान करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पूजा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आपका भाव शुद्ध हो और सच्चा होना चाहिए, क्योंकि भगवान सिर्फ भाव के भूखे हैं।
आटे से बरगद का पेड़
अन्य मान्यताओं के अनुसार, आटे से बरगद का पेड़ बनाकर भी पूजा की जा सकती है। पूजा के बाद इस आटे को गाय या अन्य जानवरों को खिला दें या फिर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
Vat savitri pooja no banyan tree solution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














