Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vastu Tips For New House: घर खरीदने से पहले वास्तु का यह गुप्त ज्ञान जान लीजिए, वरना जीवनभर रोना पड़ेगा

Vastu Tips For New House: घर खरीदना जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जाता है। जानिए घर खरीदने से पहले किन महत्वपूर्ण वास्तु बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 04, 2026 | 06:56 PM

नया घर खरीदने के वास्तु नियम( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Best Vastu Tips For New House: खुद का घर या फ्लैट खरीदना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है। वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि, नया घर या फ्लैट खरीदते समय वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गलत दिशा वाले घर में रहने से जीवनभर आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों को जरूर जांच लें।

नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले जान लें वास्तु नियम

  • मुख्य दरवाजा और उसकी सही दिशा

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले घर या फ्लैट का मुख्य दिशा जरुर देख लें। वास्तु शास्त्र में घर या फ्लैट के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है।

  • बड़ा पेड़, बिजली का खंभा न हो

मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई बड़ा पेड़, बिजली का खंभा या सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास

Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम

Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान

  • दक्षिण-पश्चिम दिशा मकान को खरीदने से बचें

दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुख्य प्रवेश द्वार वाले मकान को खरीदने से बचें, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

मास्टर बेडरूम और लिविंग रूम

  • दक्षिण-पश्चिम दिशा

घर के मुखिया का बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए, यह परिवार में स्थिरता और आपसी प्रेम बढ़ाता है।

  • दक्षिण या पूर्व दिशा

बेडरूम में बेड इस तरह लगा हो कि सोते समय सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रहे। घर का मुख्य हॉल या लिविंग रूम उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए, जहां धूप और ताजी हवा आसानी से आ सके।

  • फ्लैट का आकार

प्लॉट या फ्लैट का आकार हमेशा वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए, कटे हुए कोनों वाले फ्लैट वास्तु दोष पैदा करते हैं।

वास्तु के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मान्यता है कि जीवनभर आपके घर में सुख-समृद्धी का वास रहेगा।

ये भी पढ़ें-Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना कुपित हो जाएंगे सूर्यदेव

रसोईघर और बाथरूम की सही दिशा

  • दक्षिण दिशा

घर में रसोईघर यानी किचन हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए, जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

  • किचन और टॉयलेट सामने न हों

फ्लैट खरीदते समय ध्यान दें कि किचन और टॉयलेट के दरवाजे आमने-सामने या बिल्कुल एक-दूसरे से सटे हुए न हों।

  • उत्तर-पूर्व दिशा कभी भी टॉयलेट न हों

उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है, इस कोने में कभी भी टॉयलेट या गंदगी नहीं होनी चाहिए।

Vastu tips for new house know this hidden vastu knowledge before buying a home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Vastu Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.