वर्क फ्रॉम होम में कौन है आपकी तरक्की की सबसे बड़ी बाधा? बस आज़मा कर देखिए ये वास्तु उपाय

Work From Home Career Growth: वर्क फ्रॉम होम में आपकी तरक्की में सबसे बड़ी बाधा क्या है? आज ही इन वास्तु उपायों को अपनाए और सफलता की राह आसान करें।
Vastu Tips For work From Home
वर्क फ्रॉम होम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vastu Tips For work From Home:आजकल वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घर में ही ऑफिस सेटअप कर रहे हैं, लेकिन सेटअप करने से पहले वास्तु का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता हैं।  अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। इस आर्टिकल में घर से काम करने से संबंधित कुछ जरूरी वास्तु उपाय बताए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन उपायों का पालन करने से काम में मन लगता है और तरक्की मिलती हैं।

वर्क फ्रॉम होम में तरक्की पाने के लिए क्या उपाय अपनाए?

वर्क फ्रॉम होम में तरक्की पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि वास्तु, समय प्रबंधन और सही आदतें भी बहुत जरूरी होती हैं। नीचे दिए गए उपाय अपनाने से आपके काम में गति, सफलता और तरक्की के योग बनेंगे।

दिशा में रखें खास ख्याल

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, वर्क फ्रॉम होम में तरक्की पाने के लिए काम करते समय आपका चेहरा किस दिशा की ओर है, यह बहुत मायने रखता है। वास्तु के अनुसार, घर से काम करते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे दिमाग तेज चलता है और नए विचार आते हैं। कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके काम नहीं करना चाहिए, इससे जल्दी थकान होती है और काम में मन नहीं लगता हैं।

बिस्तर पर न करें काम

कभी भी बिस्तर पर लेटकर या बैठकर काम न करें। इससे शरीर में आलस बढ़ता है और रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। इसलिए वास्तु-शास्त्र के अनुसार इसे शुभ नहीं माना गया हैं।

पर्याप्त रोशनी हो

जहां आप काम करते हैं, वहां रोशनी अच्छी होनी चाहिए। अंधेरे कमरे में बैठकर काम करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मेज और कुर्सी कैसी हो?

काम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे एक ठोस दीवार हो। इससे सुरक्षा का एहसास होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। पीछे खिड़की या दरवाजा होना अच्छा नहीं माना जाता है।

पौधे लगाएं

अपनी टेबल पर एक छोटा-सा असली पौधा जैसे- मनी प्लांट या बैम्बू प्लांट रखें। इससे आंखों को सुकून मिलता है और तनाव कम होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com