

Varalakshmi Vrat Puja Vidhi: 28 अगस्त 2026 को सावन के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सावन महीने का समापन भी हो जाएगा। वरलक्ष्मी व्रत जो मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है। इस दिन श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जैसी कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं भी होंगी, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाएगा।
धर्म शास्त्रों में देवी के इस स्वरूप की उपासना करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े खास उपाय को जानते हैं।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वरलक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाए। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन मां के चरणों में कमल का फूल अवश्य अर्पित करें। अगर कमल का फूल नहीं है, तो गुलाब का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी। इसके अलावा कमल के गट्टे चढ़ाना भी शुभ है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कमल फूल चढ़ाने के अलावा, मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। मां लक्ष्मी को सफेद रंग के व्यंजन अति प्रिय है। इसलिए मां को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। आप चाहे तो भोग में बताशा भी चढ़ा सकते हैं।
धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां काफी पसंद है। इसलिए आज के दिन मां के चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित कर दें।
ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आप चाहे तो इन कौड़ियों को बाद में एक लाल रंग के साफ कपड़े में बांधकर तिजोरी, अलमारी आदि में रख सकती हैं।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह प्रातःकाल उठें और व्रत का संकल्प लें।
फिर पूरे दिन उपवास करें और प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
पूजा के दौरान माता को पीले रंग की या फिर हल्दी लगी 11 कौड़ियां अर्पित करें ।
और फिर पूजा हो जाने का बाद उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी की समस्या से राहत मिलती है और आय के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।