Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Vaishakh Purnima Remedies: वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए कुछ विशेष उपाय मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
वैशाख पूर्णिमा( सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Purnima Upay: इस साल 1 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाता जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा,ये दिन दान-पुण्य के लिए भी उत्तम माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे पूर्णिमा पर किन उपायों को करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।
वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 काम
-
गंगाजल मिलाकर स्नान करें
कहते है, वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान के लिए जाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
-
सत्यनारायण भगवान की कथा
इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराना बेहद शुभ बताया गया है। कहते हैं इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
-
सत्तू, जल और कपड़ों का दान
वैशाख पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। खासतौर से इस दिन सफेद तिल, पानी, चीनी, पंखा, सत्तू, जल और कपड़ों का दान करना बहुत लाभकारी होता है।
-
पीपल के पेड़ की पूजा
पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इससे देवी-देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें–Gautam Buddha: लोग अपनी वैल्यू कैसे पहचानें? गौतम बुद्ध की इस कथा को ध्यान से पढ़ें, जाग जाएंगे आप!
-
चंद्रमा को अर्घ्य
पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। कहते हैं इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
वैशाख पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में वैशाख मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस महीने में किए गए स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से वैशाख पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होने के साथ-साथ भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है ।
