Palmistry: आपकी हथेलियों में होता है भगवान शिव का वास, हाथों के इन निशानों से समझें क्या शुभ है और क्या नहीं
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं और चिन्हों का मतलब होता है अगर आपको हाथ में भगवान शिव से जुड़े कुछ चिन्ह मछली, त्रिशूल, तलवार आदि दिखाई देते है कहते है इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल
हथेलियों पर होते है भगवान शिव से जुड़े चिन्ह (सौ.सोशल मीडिया)
Palmistry: हमारे जीवन में क्या अच्छा होगा और क्या नहीं इसके बारे तो भगवान ही जानते है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही कुछ अनुमान या संभावना देखने मिलती है। इसके अनुसार विश्वास किया जा सकता है। यहां पर हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं और चिन्हों का मतलब होता है जो व्यक्ति के भूत-भविष्य की जानकारी देता है। अगर आपको हाथ में भगवान शिव से जुड़े कुछ चिन्ह मछली, त्रिशूल, तलवार आदि दिखाई देते है कहते है इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
जानिए हथेली पर दिखे इन निशान के बारे में
यहां हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपको हाथ पर इन प्रकार के निशान नजर आए तो समझें क्या होता है इनके पीछे का रहस्य
1-हथेली में त्रिशूल का निशान
सम्बंधित ख़बरें
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
Shiv Worship: महादेव शिव को सफेद चंदन ही क्यों लगाया जाता है, लाल क्यों नहीं? ज़रूर जानिए इसका रहस्य
भगवान शिव के शस्त्र त्रिशूल का अलग महत्व है अगर यह आपकी हथेली में नजर आता है तो समझ जाए आप पराक्रमी बनते है। हथेली पर निशान होने का मतलब हथेली पर यह निशान बनता है उन्हें भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होता है। यह निशान अगर भाग्य और मस्तिष्क रेखा के द्वारा बनता है तो समझ जाइए जीवन में हर सुख-सुविधा भगवान शिव की कृपा से आपको मिलेगी। यहां पर पारिवारिक जीवन में इस चिन्ह से शुभ फल की प्राप्ति होती है और आपका भाग्य संवरता है।
2-हथेली पर डमरू का निशान
यहां पर भगवान शिव का वाद्ययंत्र यानि डमरू आपके हाथों की हथेलियों पर नजर आता है तो इसका महत्व होता है। कहते हैं कि, जब शिवजी ने डमरू बजाया था तब सृष्टि में सुर-ताल की उत्पत्ति हुई थी। अगर हथेली में रेखाओं से डमरू का निशान बनता है तो इसे भगवान शिव के आशीर्वाद का प्रतीक मानते है। डमरू का निशान हथेलियों पर होने से आपके जीवन में शिव भगवान परेशानियां नहीं आने देते। इन्हें होने वाली दुर्घटना का पूर्वाभास भी हो सकता है। इस तरह डमरू दिखने को कला और रचनात्मकता का आशीर्वाद भी मानते है।
3-हथेली पर अर्ध चंद्रमा
अगर आपके दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाकर आपके हाथ में अर्ध चंद्रमा बनता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह निशान आपके ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद दर्शाता है। हाथों की लकीरों से समझ सकते है कि, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में उत्तम परिणाम मिलते हैं। इस चिह्न वाले व्यक्ति कभी भी जीवन में हार नहीं मानते। हालांकि, अर्ध चंद्रमा किसी अन्य रेखा से कटा हुआ नहीं होना चाहिए।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4- हथेली में ध्वज
अगर आपको हथेलियों पर ध्वज का निशान नजर आता है तो समझ लीजिए भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। यहां पर यह चिन्ह बनने का अर्थ होता है कि, शिव जी हर परेशानी में आपका साथ देंगे। वहीं पर यह निशान यह भी संकेत देता है कि, मुश्किल परिस्थितियों में भी कोई न कोई आपका सही मार्गदर्शन कर सकता है। ध्वज का निशान त्रिकोण होता है।
