आज है Good Friday, अशांति और तनाव से मुक्ति के लिए पढ़ें और अमल करें यीशु की ये 10 अनमोल बातें

Jesus Quotes On Love And Forgiveness: गुड फ्राइडे के इस पावन अवसर पर प्रभु यीशु के 10 अनमोल वचनों को अपनाकर जीवन में शांति, प्रेम और तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है।
Good Friday Motivation Quotes
Good Friday(सौ. AI)
Published on
Updated on

Good Friday Motivation Quotes: आज 3 अप्रैल 2026 को पूरे देशभर में गु़ड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे ईसाइयों का एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे हर साल ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई धर्म गुरु के अनुसार, यह दिन केवल शोक का नहीं, बल्कि ईश्वरीय प्रेम की पराकाष्ठा, निस्वार्थ सेवा और बलिदान की याद दिलाने वाला दिन है।

Good Friday निस्वार्थ सेवा और बलिदान का दिन

इतिहासकारों के अनुसार, सूली पर चढ़ते समय और अपने पूरे जीवनकाल में यीशु ने जो संदेश दिए, वे आज भी पूरी मानवता के लिए आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि कैसे अंधकार पर प्रकाश, नफरत पर प्रेम और असत्य पर सत्य की जीत होती है। ऐसे में आज गु़ड फ्राइडे के इस पावन अवसर पर आइए जानते है प्रभु यीशु के उन 10 अनमोल वचन

प्रभु यीशु के का क्या है 10 अनमोल वचन

  • ईश्वर में आस्था रखना

ईसा मसीह ने सिखाया कि ईश्वर सबसे महान है। हर व्यक्ति को उस पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि सच्ची श्रद्धा से ही जीवन में सफलता मिलती है।

  • सत्य का मार्ग अपनाना

मनुष्य को हमेशा सत्य के साथ चलना चाहिए। सत्य जीवन को सकारात्मक बनाता है और गलत प्रभावों से बचाता है।

  • प्रेम और करुणा से जीवन जीना

हर व्यक्ति को दूसरों के साथ प्रेम और दया का व्यवहार करना चाहिए। प्रेम से ही रिश्ते मजबूत और सफल बनते हैं।

  • क्षमा ही सबसे बड़ा धर्म है

ईसा मसीह के अनुसार, क्षमा करना सबसे महान गुण है। जो क्षमा करता है, वही वास्तव में बड़ा होता है।

  • आंतरिक शक्ति का महत्व

मनुष्य के अंदर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति होती है। इसे पहचानकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

  • मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है

आत्मविश्वास और आत्मनियंत्रण के बल पर व्यक्ति अपना भविष्य स्वयं बना सकता है। असफलता से सीखना। असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है। इससे डरने के बजाय सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

  • सेवा और समर्पण का भाव रखना

दूसरों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है—चाहे वह मनुष्य हों, पशु-पक्षी या प्रकृति।सभी धर्मों का सम्मान करना हर धर्म प्रेम और शांति का संदेश देता है। इसलिए सभी धर्मों का आदर करना चाहिए।

  • खुद पर विश्वास रखना

हर व्यक्ति को खुद पर विश्वास रखना चाहिए। कभी भी स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। हर व्यक्ति के अंदर अपार शक्ति होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com