Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्क- सिंह और कुंभ राशि के जातकों पर आज बनेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए दैनिक राशिफल

सोमवार का दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 07, 2025 | 12:05 AM

7 अप्रैल का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज का भविष्य- 07 अप्रैल 2025: आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम मिल सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, मनोरंजन के कार्यो पर खर्च होगा। फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी। बनता हुआ कार्य उलझ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

आज का राशिफल 09 जनवरी 2026: वृषभ राशि सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकियों का हाल

आज का राशिफल 08 जनवरी 2026: मेष-मिथुन राशि वालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें दैनिक राशिफल

January Born Horoscope : जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना?

आज का राशिफल 07 जनवरी 2025: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे, मेहनत का लाभ मिलेगा, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में रूचि रहेगी, सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा, घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा, मांगलिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। पारिवारिक आनन्दोत्सव होगा, सुख शांति मिलेगी, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। यानि आज के दिन कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आयेगी, अकारण तनाव को टालें, अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करना पड़ेगी, संतान सुख मिलेगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है।  संतान सुख मिलेगा, विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें, धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, दुविधा की स्थिति से बचें।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। यानि आज के दिन  परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार से कष्ट होगा, अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी।

धनु-

आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम मिल सकता है।  पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी, नियोजित कामकाज बनेगा, व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। परामर्श लेना उचित रहेगा।

मकर-

आज का दिन आपके लिए  सामान्य रह सकता है।  आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, बाधायें दूर होंगी, पारिवारिक सुख एवं आनन्द रहेगा,भाग्योदय के अवसर सामने आयेंगे।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है।   नये संपर्को से लाभ होगा, मित्र वर्ग मदद करेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, नियोजित कार्य पूरे होंगे, यश मिलेगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए  सामान्य रह सकता है। जमीन सम्बन्धी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा, अचानक लाभ का योग है।

आज जन्म लिये बालक का फल

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, मिलनसार होगा। विचार सुलझे हुये रहेंगे, परिश्रमी एवं लगनशील होगा। शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छा प्रभाव जमायेगा, मनोरंजन घूमने फिरने आदि का शौकीन होगा। आर्थिक संपन्न रहेगा।

जानिए व्यापार का भविष्य

चैत्र शुक्ल दशमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ शक्कर, के भाव में जट, पाट, बारदाना, गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द मॅूग, में तेजी होगी, आज जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव टूटें उसी में तेजी मानें, भाग्यांक 1441 है।

Today horoscope 7 april 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • आज का राशिफल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.