Aaj Ka Rashifal 20 February: सिंह और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल!
Daily Horoscope 20 February: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर सिंह और मकर राशि वालों की किस्मत चमकने के संकेत हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 20 Feb 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति आपके व्यक्तिगत जीवन, करियर और निवेश के निर्णयों को प्रभावित करेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जहां एक ओर व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। बाहरी लोगों की बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपकी दिनचर्या नियमित रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज अपनी सूझबूझ और विवेक से निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। ध्यान रखें कि किसी भी काम में जिद न करें, क्योंकि जिद आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होने के संकेत हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। दैनिक कार्यों में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
Horoscope 22 May 2026: आज जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होगा? जानें उनके करियर, शिक्षा और जीवन का पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाओं को साकार करने वाला है। आपके सोचे हुए सभी कामकाज इच्छानुसार पूर्ण होंगे। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा जो भविष्य में सुखद और लाभदायक सिद्ध होगा। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से निपटा लेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही राजकीय उलझनें दूर होंगी और उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नई और बड़ी जवाबदारी सौंपी जा सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धन के प्रबल योग हैं। नए व्यापारिक सौदे हाथ में आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलने की संभावना है। निजी मामलों में बेहतर सामंजस्य बना रहेगा और आपके प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। अच्छी बात यह है कि आपकी पुरानी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार में किसी भी तरह के विवाद को टालना ही बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें:- Pisces February 2026 Horoscope: क्या इस महीने मिलेगा सच्चा प्यार और मनचाही नौकरी? जानें भाग्य बदलने वाले उपाय
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वे आपको उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और आज आपकी मुलाकात कुछ नए प्रभावशाली मित्रों से हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आपसी संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए तनावपूर्ण स्थिति में परिवार का साथ किसी औषधि की तरह काम करेगा। बेरोजगारों को उनकी इच्छा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पूज्य व्यक्ति या गुरु की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा और प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। आप नई प्रॉपर्टी या भूमि खरीदने का मन बना सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके निजी संबंधों में एकरूपता बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों को आज कार्यस्थल पर मामूली बातों को लेकर होने वाली परेशानी से बचना चाहिए। अपनी सीमाओं का ध्यान रखें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। कड़ी मेहनत और सही प्रयासों से आप अपने विरोधियों को शांत करने में सफल रहेंगे। आपको भाग्यवर्धक समाचार मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के युवाओं के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शानदार परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। हालांकि पहले से तय कार्यक्रमों में अचानक बदलाव होने से थोड़ी परेशानी महसूस होगी। किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें।
व्यापार भविष्य
फाल्गुन शुक्ल तृतीया को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी बाजार में हलचल रहेगी। व्यापारिक दृष्टि से सोना, चांदी, तांबा और लोहा के भाव में तेजी आने के संकेत हैं। साथ ही चीनी, गुड़, खांड, ज्वार और मोट के दामों में भी उछाल देखा जा सकता है। दूसरी ओर घी, जौ और चना के भाव में नरमी रहने की संभावना है। आज का भाग्यांक 3712 आपके वित्तीय निवेशों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
