आज वाणी पर संयम रखें ये 4 राशियां, वरना हो सकते हैं विवाद, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज 09 दिसंबर 2024 को सोमवार का दिन जो भगवान शिव को समर्पित है। राशिफल के अनुसार जानिए आज 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा रहेगा।
- Written By: रीना पंवार
(फाइल फोटो)
आज का भविष्य- सोमवार, 09 दिसंबर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 09 दिसंबर 2024 को सोमवार का दिन है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
आइये जानते हैं 09 दिसंबर सोमवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति…
मेष-
आज राजनैतिक कार्यों में खास सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। किसी कार्य में विलंब होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कर्क राशि में बुध की वक्री चाल से होगा कमाल, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
Birthday Horoscope 07 July 2026: सामाजिक सम्मान, यात्रा और नए अवसरों का साल, पढ़ें जन्मदिन का वार्षिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope 06 July 2026: नए अवसर और आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें पूरा वार्षिक भविष्यफल
वृषभ-
आज आपके लिए आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे। किसी व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी। अतिथि आगमन का योग है। पत्राचार करते समय सावधानी सतर्कता रखें।
मिथुन-
आज कौटुम्बिक कार्यों में खास सावधानी रखकर कार्य करें। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। अतिथि सत्कार होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढे़गी।
कर्क-
आज कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें। वायदा सोच विचार कर करना उचित होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। प्रवास का योग है।
सिंह-
आज आपको प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अतिथि आगमन हो सकता है। व्ययभार बढे़गा। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।
कन्या-
वाहनादि का प्रयोग करते समय आज खास सावधानी रखें। निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी। मित्र के संबंध में नवीन समाचार प्राप्त हो सकता है।
तुला-
पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, सावधानी रखें। दूसरों के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है। अज्ञात भय एवं चिन्ता का समाधान होगा। परिश्रम रहेगा।
वृश्चिक-
आज किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च भी बढे़गा। शत्रु वर्ग पराजित होगा। निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें। हर्ष बना रहेगा।
धनु-
व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। पद प्रतिष्ठा बढे़गी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। अनावश्यक विवादों को टालें।
मकर-
धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। मन में शांति और संतोष बना रहेगा। साहसिक प्रयत्नों की पूर्ति होगी।
कुम्भ-
नौकरी एवं राजकीय कार्यों में संलग्नता रहेगी। मन में संतोष बना रहेगा। सोचे हुये कार्यों में विलंब हो सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।
मीन-
घर में अतिथि आगमन का योग है। अनावश्यक विवाद न बढ़ायें। कार्य में विलंब होगा। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। यात्रा सुखद रहेगी।
आज जन्म लिये जातक का फल-
आज जन्म लिया जातक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान और परिश्रमी होगा। शरीर से कोमल एवं भावुक मन का होगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। कम बोलेगा, जो भी बोलेगा, वह बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण होगा। यात्राप्रिय रहेगा।
व्यापार-भविष्य-
मार्गशीर्ष शुक्त नवमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों में जैसे गेहूं, जौ, चना, मक्का, बाजरा के भाव में जोरदार मंदी होने की संभावना है। तिल, तेल, तिलहन, सरसों के भाव में साधारण नरमी होगी। भाग्यांक 1475 है।
