अगर पितृ पक्ष में नजर आए ये तीन तरह के सपने, तो मिलते हैं पूर्वज के खुशी या दुखी होने के संकेत
पितृ पक्ष के दौरान अगर वंशज सच्चे मन से अपने पूर्वजों का ध्यान करते है उन पर कृपा बरसती है वहीं पर आपके पूर्वज आपसे खुश रहते है। कहते हैं वंशजों को पितृ पक्ष के दौरान अगर पूर्वजों से जुड़े सपने आते है तो इसका भी अलग संकेत होता है।
- Written By: दीपिका पाल
पितृ पक्ष में सपने के संकेत (सौ.सोशल मीडिया)
Pitru Paksha 2024: 17 सितंबर से पितृ पक्ष का दौर जहां पर चल रहा है वहीं पर 16 दिनों तक चलने वाले इस श्राद्ध में वंशज अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण के नियम करते है। ऐसा करने से माना जाता है कि, पितरों की आत्मा को शांति मिलती है तो वहीं पर भोजन खिलाने से वे आत्मतृप्त हो जाते है। इस अवधि के दौरान श्राद्ध के नियम करने के अलावा पिंडदान करने का भी फायदा मिलता है पूर्वजों की कृपा बरसती है और आशीर्वाद मिलता है।
सच्चे मन से पिंडदान करने से मिलता है आशीर्वाद
आपको बताते चलें कि, पितृ पक्ष के दौरान अगर वंशज सच्चे मन से अपने पूर्वजों का ध्यान करते है उन पर कृपा बरसती है वहीं पर आपके पूर्वज आपसे खुश रहते है। कहते हैं वंशजों को पितृ पक्ष के दौरान अगर पूर्वजों से जुड़े सपने आते है तो इसका भी अलग संकेत होता है। पितृ पक्ष के दौरान दिखने वाले यह तीन सपने पूर्वज के खुश रहने और दुखी रहने के संकेत देते है। चलिए जानते हैं इन सपनों के बारे में…
जान लीजिए इन सपनों से जुड़े संकेत के बारे में
पितृ पक्ष के दौरान नजर आने वाले सपने के अपने संकेत होते हैं चलिए जानते है इसके बारे में..
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
1- जब सपने में पूर्वज नजर आए शांत
अगर आपको पितृ पक्ष के दौरान दिखाई देने वाले सपनों में पूर्वजों की मुद्रा शांत नजर आती है तो इसे शुभ संकेत कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि वे आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आपको निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इतना ही नहीं शांत रहने से आपके जीवन में किसी बड़ी खुशखबरी की दस्तक के संकेत देते है।
ये भी पढ़ें- आज एकादशी श्राद्ध का पवित्र दिन, इस शुभ मुहुर्त में करें अपने पितरों के लिए शांति अनुष्ठान
2-पूर्वज जब सपने में दे रहे हों आशीर्वाद
अगर पितृ पक्ष में आपको सपने में पूर्वज आशीर्वाद दे रहे हैं तो समझ लीजिए वे आपकी पूजा और निष्ठा से खुश है। आप जो भी कार्य भविष्य के लिए सोच रहे है उसमें अपार सफलता मिलने की संभावना है इतना ही नहीं जीवन में आने वाले समय में धन की प्राप्ति हो सकती है। जैसा कि, हम मानते हैं कि माता-पिता के आशीर्वाद से बड़ा कोई पुण्य कमाना नहीं होता, उनका आशीर्वाद और कृपा इंसान के लिए एक कवच की तरह होती है।
3- जब पूर्वज हंसते हुए आए नजर
अगर सपने में आपके पूर्वज हंसते हुए नजर आए तो, इसके पीछे भी कोई ना कोई संकेत होता है। अगर पूर्वज हंस रहे हैं तो इस बात का शुभ संकेत होता है यानि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और उनकी कृपा आप पर बनी हुई है। भविष्य में सफलता के नए द्वार औऱ खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा ये खुशखबरी धन लाभ का भी संकेत हो सकती है।
