तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है किस्मत
Spiritual Items Under Pillow:तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और किस्मत बदलने में मदद मिल सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
तकिए (सौ.pinterest)
Things To Place Under Pillow For Luck: भारतीय परंपरा और ज्योतिष में कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं जिन्हें रात को सोते समय तकिए के नीचे रखा जा सकता है। ऐसा करने से माना जाता है कि नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता और शुभता आती है। ये उपाय आसान हैं और दैनिक जीवन में आसानी से अपनाए जा सकते हैं।
तरक्की और शुभ फल के लिए कपूर और लौंग
ज्योतिषयों के अनुसार, यदि आप अपने जीवन में तरक्की और शुभ परिणाम चाहते हैं, तो सोने से पहले तकिए के नीचे लौंग का एक जोड़ा रखें।
सुबह उठकर इन लौंगों को कपूर के साथ जला देने से वातावरण शुद्ध होता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और रुके हुए कामों में गति देने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे कुछ दिनों तक करने से शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
बुरे सपनों और डर से छुटकारा पाने के लिए लहसुन
अगर रात में बार-बार बुरे सपने आते हैं या सोते समय डर और बेचैनी महसूस होती है, तो तकिए के नीचे लहसुन का एक फांक रखना फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठकर उस लहसुन को घर से बाहर फेंक दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन को शांति मिलती है और नींद बेहतर होती है।
धन से जुड़ी समस्याओं के लिए इलायची
यदि जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं, तो तकिए के नीचे इलायची का एक जोड़ा रखकर सोने का उपाय किया जा सकता है। सुबह उठकर इन इलायची को जरूरतमंद या भिखारी को दे देना चाहिए।
ऐसा करने से दान का पुण्य भी मिलता है और धीरे-धीरे आर्थिक समस्याओं में कमी आने लगती है। ज्योतिष में इलायची को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- शाम का दीपक जलाते समय किन बातों का रखें ख्याल? जानिए किस दिशा में हो दीए का मुख
रिश्तों में प्रेम बढ़ाने के लिए हल्दी
रिश्तों में तनाव या दूरी महसूस होने पर तकिए के नीचे हल्दी की एक गांठ रखने की सलाह दी जाती है। सुबह उसे जल में प्रवाहित कर दें या किसी पवित्र स्थान पर रख दें। हल्दी को हिंदू धर्म में पवित्र और शुभ माना जाता है। इसे रखने से रिश्तों में मधुरता, प्रेम और सकारात्मकता बढ़ने में मदद मिलती है।
उपायों को अपनाने का महत्व
ये सभी उपाय सरल और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें आस्था और सकारात्मक भावना के साथ करना आवश्यक है। ऐसा करने से मन में सकारात्मक सोच और विश्वास पैदा होता है, जो जीवन में अच्छे प्रभाव डालता है और रोजमर्रा की परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
