शनि की साढ़ेसाती और ढैया का भयानक भय सबको, लेकिन तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर खास कृपा क्यों?
lucky zodiac signs by Shani:कहा जाता है कि, शनि देव ईमानदार और मेहनती लोगों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शनि देव की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां (सौ.सोशल मीडिया)
Shani Dev Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव को उग्र ग्रह के रूप में जाना जाता है, लेकिन ऐसा मानना पूरी तरह सही नहीं है। शनि देव उन्हीं को कष्ट देते हैं, जो बुरे कर्म करते हैं।
जो लोग ईमानदार होते हैं, मेहनत करते हैं, और धर्म का पालन करते हैं, उन पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया कि कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव का आशीर्वाद और विशेष कृपा रहती हैं। शनि देव कुछ राशियों पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ये राशियां शनि देव को बेहद प्रिय हैं।
शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां
मकर राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, शनि देव को मकर राशि बेहद प्रिय होते है। मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। मकर राशि के जातक स्वभाव से मेहनती और लक्ष्य को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
बताते है कि, मकर राशि वाले जातकों पर शनि देव की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव कम होता है। शनि देव इन्हें करियर और व्यवसाय में अपार सफलता दिलाते हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर उच्च पद पर होते हैं।
कुंभ राशि
अगर शनि देव के दूसरे प्रिय राशि की बात करें तो कुंभ राशि के भी स्वामी शनि देव हैं और यह उनकी मूल त्रिकोण राशि भी कही जाती है। कुंभ राशि के जातक सामाजिक कामों में रुचि रखने वाले और बहुत परोपकारी होते हैं।
कुंभ राशि वालों को शनि देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे इन्हें सामाज में मान-सम्मान खूब मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और ये सही फैसले लेते हैं, जिससे इन्हें जीवन में स्थिरता और सफलता मिलती है।
तुला राशि
ज्योतिष बताते हैं कि, शनि देव को तुला राशि भी अति प्रिय है। तुला राशि में शनि देव उच्च के होते है। शनि देव को तुला राशि बहुत प्रिय है, क्योंकि वो न्याय के देवता हैं और तुला राशि जीवन में संतुलन बनाकर रखती है।
यह भी पढ़ें-कब और कहां शुरू हुई क्रिसमस ट्री बनाने और सजाने की परंपरा, जानिए इतिहास से जुड़ी बातें
ऐसा माना जाता है कि तुला राशि वालों शनि देव की विशेष कृपा रहती है। शनि देव की कृपा से तुला राशि वालों के जीवन में कभी भी धन, वैभव और भौतिक सुख कम नहीं होते हैं।
