Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर में कभी खाली न रहे ये चीज़ें, वरना हो सकती है भयंकर आर्थिक तंगी

घर में कुछ चीजों को कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि इन चीजों के खाली होने से घर-परिवार में आर्थिक संकट पैदा होने लगता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 07, 2024 | 11:34 PM

घर में कभी खाली न रहे ये चीज़ें,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vastu Shastra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु-शास्त्र का विशेष महत्व है। अगर आप वास्तु-शास्त्र की बात करें तो, घर में कुछ चीजों को कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि इन चीजों के खाली होने से घर-परिवार में आर्थिक संकट पैदा होने लगता है।

ऐसे में घर में कुछ चीजों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किन चीजों को कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

अन्न का भंडार

सम्बंधित ख़बरें

ईरान-अमेरिका सीजफायर पर मचा बवाल! पाकिस्तान की भूमिका पर भड़का UAE, लगाया ‘धोखे’ का बड़ा आरोप

मिडिल ईस्ट जंग का भारत के विकास पर असर! RBI गवर्नर ने गिनाए वो 5 रास्ते, जिनसे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

अशोक खरात की पुलिस कस्टडी खत्म, अब जेल की हवा खाएगा भोंदूबाबा, नासिक कोर्ट में कल फिर होगी पेशी

समरजीत घाटगे की ‘घर वापसी’: कोल्हापुर में खिलेगा कमल; शशिकांत शिंदे बोले- ‘यह हसन मुश्रीफ के लिए खतरे की घंटी’

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी अन्न के भंडार को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर वह खाली हो रहा है तो उससे पहले ही भर दें, ताकि वह आपके विकास में बाधक न बने। भरा हुआ अन्न का भंडार जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आपकी समृद्धि में इजाफा करता है।

साथ ही हर रोज मां अन्नपूर्णा की पूजा करें, मां अन्नपूर्णा धन-धान्य, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी हैं। इनकी हर रोज पूजा करने से कभी भी घर का भंडार खाली नहीं रहता है।

बाथरूम में खाली बाल्टी

वास्तु विज्ञान के अनुसार, बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी नकारात्मक ऊर्जा को लाती है, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगर आप बाल्टी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसमें हमेशा पानी भरकर रखें। साथ ही, हमेशा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि काली या टूटी बाल्टी का प्रयोग न करें। बाथरूप में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करें, जब बाल्टी का प्रयोग हो जाए तो उसे जल से भरकर रख दें, उसे खाली न छोड़ें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें 

 

पूजा घर में जल-पात्र को न रखें खाली

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखे जलपात्र को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा करने से बाद जलपात्र में जल भर दें और उसमें थोड़ा गंगाजल और एक तुलसी पत्ता डाल दें।

ऐसी मान्यता है कि भगवान को भी प्यास लगती है। ऐसे जल से भरा हुआ पात्र पूजा घर में होने पर भगवान प्यासे नहीं रहते हें और संतुष्ट रहते हैं। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। वहीं खाली जलपात्र घर और जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है।

तिजोरी को कभी न करें खाली

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, कभी भी तिजोरी या पर्स को खाली नहीं हो। थोड़ा बहुत धन हमेशा रखना चाहिए। खाली तिजोरी या पर्स कंगाली की ओर लेकर जाते हैं। इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि तिजोरी या पर्स में कुछ ना कुछ धन अवश्य होना चाहिए। एकदम से इसे पूरा खाली न करें। इसी के साथ तिजोरी में आप कौड़ी, गोमती चक्र, शंख भी रख सकते हैं। यह आपकी समृद्धि में और इजाफा करता है।

 

These things should never remain empty in the house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2024 | 11:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.