नीम करौली बाबा के इन बातों का करें आस्था से पालन, बदल जाएगा भाग्य!

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक महान भारतीय संत और हनुमान जी के परम भक्त थे। वे 20वीं सदी के सबसे पूजनीय संतों में से एक माने जाते हैं और अपने चमत्कारों और सरल जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध थे।
नीम करौली बाबा के इन बातों का करें आस्था से पालन, बदल जाएगा भाग्य!
नीम करौली बाबा के ये उपदेश बदल देंगे आपकी ज़िंदगी(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Neem Karoli Baba Motivational Messages: नीम करोली बाबा को आज भला कौन नहीं जानता, आपने भी उनका नाम या उनसे जुड़े चमत्कारी किस्से सुने ही होंगे। उत्तराखंड के कैंचीधाम के पूज्य संत नीम करौली बाबा को भक्त हनुमान का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि बाबा ने अपने जीवन में अनेक चमत्कार किए और लोगों को धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश दिया।

मौजूदा समय में भी बाबा की कहीं बाते लोगों के बीच प्रासंगिक है। नीम करौली बाबा ने जीवन जीने के लिए कई जरूरी बातें बताई है। जिनमें से ये तीन आसान और शक्तिशाली संदेश अपनाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं संत नीम करौली बाबा के मुख्य उपदेशों के बारे में-

नीम करौली बाबा के ये उपदेश बदल देंगे आपकी ज़िंदगी:

दान पुण्य करें

संत नीम करौली बाबा का कहना हैं, कि जो व्यक्ति देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। किसी के जीवन में किसी चीज की भी कमी है, तो वे मंगलवार के दिन भोजन, वस्त्र, शिक्षा या सेवा किसी भी रूप में अपनी इच्छा अनुसार दान करें। यह करने से व्यक्ति कि किस्मत खुलती है और भगवान सारी मनोकामना पूरी करते हैं।

राम-राम जाप करें

बाबा कहते हैं, अगर कोई व्यक्ति तनाव या उलझन से जूझ रहा है, तो वे मंगलवार के दिन राम-राम कि नियमित रूप से जाप करें। कहा जाता है कि ऐसे राम नाम का जाप करने से मन की सभी उलझनों से मुक्ति मिलती है। अगर कोई व्यक्ति काम में है, तो वे फोन पर भी राम नाम के गाने भी सुन सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

नीम करौली बाबा के मुताबिक, जो व्यक्ति मंगलवार के दिन नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में बल, आत्मविश्वास और सफलता का आगमन हो जाता है और कार्यक्षेत्र और वैवाहिक जीवन में भी प्रगति के द्वार खुल जाते हैं और रोगी को रोगों से मुक्ति भी मिलती है।

नीम करौली बाबा के ये संदेश केवल आध्यात्मिक नियम नहीं, बल्कि जीवन बदल देने वाले सूत्र हैं। जो इन्हें अपनाता है, उसका भाग्य और भविष्य दोनों संवर जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com