बुधवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, पढ़ाई में अव्वल आएगा बच्चा! धन धान्य से भरा रहेगा भंडार

आज बुधवार का दिन महादेव पुत्र भगवान गणेश को समर्पित दिन है। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन उपाय करने से साधक को सही मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
बुधवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, पढ़ाई में अव्वल आएगा बच्चा! धन धान्य से भरा रहेगा भंडार
बुधवार के ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आज बुधवार का दिन महादेव पुत्र भगवान गणेश को समर्पित दिन है। सनातन धर्म में महादेव के पुत्र भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त और करियर एवं कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन उपाय करने से साधक को सही मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

बुधवार के ये अचूक उपाय बदल देंगे आपका भाग्य

श्री गणेश को 21 दूर्वा

ज्योतिषयों के अनुसार, बुधवार की सुबह स्नान के बाद गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं। इसके साथ ही 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन की सभी रुकावटें दूर होती हैं और बुध ग्रह की कृपा से निर्णय शक्ति मजबूत होती है।

हरी मूंग और हरे कपड़ों का दान

बुधवार के दिन हरी मूंग और हरे कपड़ों का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। इस दिन गाय या ब्राह्मण को हरी मूंग, हरे कपड़े या हरा फल दान करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यापार में वृद्धि और नौकरी में तरक्की के योग बनते है।

बुध यंत्र की स्थापना करें

बुधवार के दिन बुध यंत्र की पंचोपचार विधि से पूजा कर घर या ऑफिस में स्थापित करें धार्मिक मान्यता है कि बुध यंत्र की स्थापना करने से निर्णय क्षमता बढ़ती है और करियर-कारोबार में व्यक्ति को मनचाही सफलता की प्राप्ति होती है।

जुलाई में इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास, पहले ही जान लें इन चार महीनों के नियम

सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करें

अगर आपका जीवन कई अड़चनों से गुजर रहा है और जो कार्य करने जाते हैं उसमें बाधाएं आ जाती है तो ऐसे में आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर उन्हें सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करें व उन्हें 21 दूर्वा चढ़ाएं। फिर गणेश जी को सिंदूर अर्पित कर अपने माथे पर व नाभि पर भी सिंदूर लगाएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर होगा व धीरे-धीरे सौभाग्य की वृद्धि होने लगेगी।

गाय को हरा चारा खिलाएं

बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिये बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह शांत होता है और शिक्षा में सफलता मिलती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com