सोमवार को व्रत करने के हैं आश्चर्यजनक लाभ, जानिए महादेव शिव कैसे प्रसन्न होंगे
आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।कहते हैं कि सोमावर के दिन उपवास करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस दिन शिव की पूजा-अर्चना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव,(सौ.सोशल मीडिया)
Somvar Vrat: आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार का दिन हिंदू श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान महादेव की सच्चे मन से पूजा-व्रत करने से साधक को बिजनेस में सफलता मिलती है और धन का लाभ मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि अगर भगवान शिव की पूजा विधिपूर्वक और अंत में आरती की जाए, तो ईश्वर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा साधक पर सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सोमवार को व्रत करने के ये फायदे।
क्या है सोमवार व्रत के फायदे
सम्बंधित ख़बरें
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
Hindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
विवाह के योग
ज्योतिषयों के अनुसार, योग्य आयु होने के बाद यदि किसी कन्या के विवाह में बाधा आ रही है या विवाह में देरी हो रही है, तो 16 सोमवार का व्रत करने से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। सोमवार को व्रत करने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू करें। कहते हैं, ऐसा करने से विवाह के योग बनते हैं।
खुशहाल दांपत्य जीवन
सोमवार का व्रत करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। घर में कलेश, वाद-विवाद की समस्या हल होती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलती है।
चंद्रमा होगा मजबूत
सोमवार को भगवान शिव की उपासना और व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रबल होती है। ऐसा होने पर आपको रोग, बीमारियों से छुटकारा मिलता है। घर-परिवार में माता-पिता तुल्य लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।
पापों का नाश
सोमवार के दिन व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा होती है और व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। जीवन में इंसान कई बार ऐसी गलतियां कर बैठता है, जिसका पछतावा उसे बाद में होता है। सोमवार का व्रत करने से जाने-अनजाने में हुई ऐसी गलतियां का प्रायश्चित हो जाता है। ऐसे लोगों को हमेशा मोक्ष प्राप्त होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पूरी होगी मनोकामनाएं
सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं, जो अपने भक्तों के छोटे से छोटे दुखों को दूर करते रहते हैं। इसलिए सोमवार व्रत को सभी पूरी श्रद्धा के साथ रखते हैं।
