-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- There Is Immense Significance In Reciting The Durga Saptashati Ritual During Navratri
नवरात्रि में विधिवत ‘दुर्गा सप्तशती पाठ’ करने की है अपार महिमा, जानिए क्या हैं इसके नियम
- Written By: सीमा कुमारी
Durga Saptshati: शारदीय नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व हैं। इसे श्रद्धा और सही विधि से करने पर मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

ऐसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ (सौ.सोशल मीडिया)
Durga Saptshati Path Ke Niyam: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही पूरा देश मां भगवती की आराधना में सराबोर हो गए हैं। हर तरफ मां के जयकारे के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही हैं। इस पवित्र पर्व पर लोग मां के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं और शक्ति व विजय की कामना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, मां दुर्गा के इन दिनों में जो भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ मां की आराधना करते हैं मां दुर्गा उनकी झोली खुशियों से भर देती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के भक्त दुर्गा सप्तशती पाठ भी करते है। क्योंकि नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ करना बड़ा शुभ होता है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ करना सिर्फ पूजा-पाठ नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और साधना का मार्ग है।
इसे सही विधि से करने पर मानसिक शांति मिलती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि किस तरह से दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए, जिससे देवी मां की कृपा आप पर बरसे, तो यहां हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जानिए नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती पाठ करने की विधि, नियम और इसका आध्यात्मिक महत्व क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
ऐसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ
ज्योतिषयों के अनुसार, दुर्गा सप्तशती पाठ सुबह या संध्या समय कर सकते हैं। पाठ शुरू करने से पहले संकल्प लें और मां दुर्गा के स्वरूप का ध्यान करें। लाल वस्त्र पर पुस्तक रखकर पूजा करें और फिर अध्यायों का क्रमवार पाठ करें। हर दिन मां के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है और उसी के अनुसार अध्याय पढ़े जाते हैं।
जानिए क्या हैं दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम
- आपको बता दें, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर मां दुर्गा को प्रणाम करें और फिर देवी का ध्यान करें, फिर पाठ पढ़ना शुरू करें।
- दुर्गा सप्तशती पाठ की पुस्तक को हमेशा लाल कपड़े से ढकी चौकी पर रखें, हाथ में सप्तशती की पुस्तक लेकर पाठ करने से अधूरा फल मिलता है।
- पाठ के बीच में बाधा न डालें। अगर पाठ पूरा होने से पहले किसी वजह से रुकना पड़े तो चतुर्थ अध्याय पूरा करने के बाद ही विराम लें।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट और लयबद्ध होना चाहिए, न बहुत तेज और न बहुत धीमा।
- दुर्गा सप्तशती पाठ से पहले लाल या कुश के आसन पर बैठें।
- शुरुआत में पुस्तक को प्रणाम करें और माता रानी का ध्यान करें।
- दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद माता से क्षमा याचना करके पाठ को अर्पित करें।
- नवरात्रि के दौरान मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से दूर रहें।
- दुर्गा सप्तशती पाठ करते समय किसी के प्रति बुरे भाव न रखें।
ये भी पढ़ें-अगर कुंडली में राहु-केतु का दोष है, हर काम में आ रही है बाधा, तो नवरात्रि में चुपचाप कर लें ये टोटके
जानिए दुर्गा सप्तशती पाठ का आध्यात्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में दुर्गा सप्तशती पाठ का आध्यात्मिक महत्व है। दुर्गा सप्तशती, जिसे चंडी पाठ भी कहा जाता है, मार्कण्डेय पुराण से लिया गया है। इसमें मां के तीन स्वरूपों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की महिमा और राक्षस वध की कथाएं वर्णित हैं। जो लोग अक्सर संघर्ष, रोग, आर्थिक समस्या आदि परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह पाठ बेहद लाभकारी बताया गया है।
There is immense significance in reciting the durga saptashati ritual during navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PMकृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल
Jun 27, 2026 | 06:59 PMयूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
Jun 27, 2026 | 06:50 PMकर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
Jun 27, 2026 | 06:50 PMयूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
Jun 27, 2026 | 06:43 PMवाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
Jun 27, 2026 | 06:41 PMसिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Jun 27, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














